राजस्थान: हत्या के लिए गहने बेचकर दी सुपारी, बाल-बाल बचा पति, पत्नी और प्रेमी समेत 5 अरेस्ट

पुलिस की डीएसटी टीम को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि सिवाना निवासी सुरेशपुरी की हत्या को लेकर उसकी पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची है. सुपारी किलर हत्या के लिए जसोल फांटे के पास इकठ्ठा हुए हैं. जो किसी भी वक्त सुरेशपुरी की हत्या कर सकते हैं.

Advertisement
हत्या की साजिश के आरोप में 5 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो) हत्या की साजिश के आरोप में 5 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • बालोतरा,
  • 10 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

राजस्थान के बालोतरा से हत्या की साजिश का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने गहने बेचकर बदमाशों को लाखों रुपये की सुपारी दी. लेकिन आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. 

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला कोमल का हनुमानपुरी नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था. कोमल ने अपने पति सुरेशपुरी को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. कोमल ने सुपारी की रकम के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने गहने तक बेच दिए. इसके बाद सुपारी किलर अरविंद उर्फ देवा, सुरेश कुमार और अशोक कुमार से हत्या की बात की. सुरेशपुरी जानलेवा हमले में एक बार बच गया तो आरोपी दूसरी बार हमला कर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की फिराक में थे. 

Advertisement

5 लाख में हुआ था पति की हत्या का सौदा

दरसअल पुलिस की डीएसटी टीम को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि सिवाना निवासी सुरेशपुरी की हत्या को लेकर उसकी पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची है. सुपारी किलर हत्या के लिए जसोल फांटे के पास इकठ्ठा हुए हैं. जो किसी भी वक्त सुरेशपुरी की हत्या कर सकते हैं. सूचना पर जसोल थाना प्रभारी के साथ डीएसटी टीम ने बबूल की झाड़ियों में छुपकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी कर कोमल उसके प्रेमी हनुमानपुरी और हत्या की सुपारी लेने वाले अरविंद उर्फ देवा, सुरेश कुमार और अशोक कुमार को दस्तयाब कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. 

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कोमल और उसके प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी. पति की हत्या का 10 लाख में सौदा हुआ था, कोमल ने गहने बेचकर 05 लाख इकठ्ठा किए थे. प्रेमी और प्रेमिका ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने का कहते हुए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया था. हत्या के लिए सुपारी किलर को 2 लाख एडवांस भी दिया था. बाकी के रुपये हत्या के बाद दिए जाने थे. सुरेशपुरी की हत्या के लिए आरोपियों ने उसके घर से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों की रेकी की हुई थी.  

Advertisement

पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस उपाधीक्षक मनीषा गुर्जर के मुताबिक हत्या की नाकाम कोशिश के बाद सुपारी किलर्स को सुरेशपुरी अकेला नहीं मिला. ऐसे में आरोपी हत्या का दूसरा मौका ढूंढ रहे थे. जैसे ही पुलिस को सुरेशपुरी की हत्या की साजिश रचने की सूचना मिली तो डीएसटी टीम के साथ पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कोमल के प्रेमी हनुमानपुरी, सुपारी किलर अरविंद उर्फ देवा, अशोक कुमार, सुरेशकुमार को गिरफ्तार कर लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »