कुवैत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा नागौर का टंवर सिंह चौहान, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, परिवार की सरकार से गुहार

राजस्थान के नागौर जिले के चुवा गांव निवासी टंवर सिंह चौहान कुवैत में 15 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद वेंटिलेटर पर हैं. परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की मांग की है...

Advertisement
कुवैत फुजैराह अस्पताल में चल रहा इलाज.(Photo:ITG) कुवैत फुजैराह अस्पताल में चल रहा इलाज.(Photo:ITG)

केशा राम गढ़वार

  • नागौर,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

Rajasthan News: नागौर जिले निवासी टंवर सिंह चौहान विदेश में हुए हादसे के बाद जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. गंभीर हालत के चलते उन्हें कुवैत के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. बेटे की हालत को लेकर परिवार चिंतित है और उसके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद कर रहा है. परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement

डेगाना विधानसभा क्षेत्र के चुवा गांव निवासी टंवर सिंह चौहान पुत्र भंवर सिंह चौहान पिछले करीब 20 महीने से कुवैत में रह रहे थे. इसी दौरान 15 अक्टूबर को उनके साथ हादसा हो गया. हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक वेंटिलेटर पर उनका उपचार कर रहे हैं.

बेटे की सलामती के लिए चिंतित परिवार

टंवर सिंह की गंभीर हालत की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके परिवार में चिंता का माहौल है. पिता भंवर सिंह चौहान को बेटे की सलामती की चिंता सता रही है. परिवार को उम्मीद है कि उपचार के बाद टंवर सिंह की हालत में सुधार होगा और वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे. देखें VIDEO:- 

गांव में भी चिंता, सरकार से मदद की मांग

टंवर सिंह के साथ हुए हादसे की खबर से चुवा गांव के लोग भी चिंतित हैं. परिवार के परिचित और ग्रामीण उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की मांग की है, ताकि गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती टंवर सिंह को जरूरी सहायता मिल सके.

Advertisement

फिलहाल परिवार उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद लगाए बैठा है. सभी को इंतजार है कि टंवर सिंह जल्द स्वस्थ होकर अपने घर और परिवार के बीच लौटें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »