कोटा में 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मोबाइल गेम और रील की लत की आशंका

कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक लक्ष्य घर में फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार दोपहर की है. पिता से मोबाइल लेकर घर लौटने के बाद यह हादसा हुआ. प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल गेम और रील देखने की लत की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement
12 वर्षीय बालक ने किया सुसाइड. (Photo: Representational) 12 वर्षीय बालक ने किया सुसाइड. (Photo: Representational)

चेतन गुर्जर

  • कोटा ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक 12 साल का लड़का अपने घर में फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इटावा थाने के एएसआई कमल मीणा के अनुसार, बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में ही घर से थोड़ी दूरी पर मजदूरी करने गया था. उसकी पत्नी खेत पर सरसों काटने गई थी. घर पर दोनों बेटे मौजूद थे. दोपहर में दोनों भाई पिता के पास आए और मोबाइल लेकर वापस घर लौट गए.

Advertisement

अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कुछ देर बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि बड़े बेटे लक्ष्य ने घर में फंदा लगा लिया है. सूचना मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजनों ने बच्चे को नीचे उतार लिया था. उसे तुरंत इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पिता ने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था और उसका इलाज चल रहा था.

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लक्ष्य मोबाइल गेम खेलने और रील देखने का आदी था. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है. मामले की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. एएसआई कमल मीणा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement