दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, चार युवकों की मौत

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई, जिससे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा चेचट थाना क्षेत्र में हुआ. सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को रामगंजमंडी की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Advertisement
ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा.(Photo: Representational) ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • कोटा,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेचट थाना क्षेत्र में करीब 2:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार एक ट्रक से पीछे से जा टकराई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेज़ा कार अत्यधिक गति में थी और नियंत्रण खोने के कारण ट्रक के पिछले हिस्से से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

तेज रफ्तार ब्रेज़ा ट्रक से पीछे से भिड़ी

मृतकों की पहचान श्रेष्‍ठ वाजपेयी (21), प्रियंजुल चतुर्वेदी (36), अंकुश दुबे (25) और आशुतोष प्रताप सिंह (20) के रूप में हुई है. सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

चारों शवों को रामगंजमंडी कस्बे की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement