जोधपुर ब्यूटीशियन मर्डर: जब सलवार सूट में ब्यूटी पार्लर से निकली तो घाघरा चुन्नी में कैसे मिला शव? CCTV फुटेज ने उलझाया

जोधपुर में ब्यूटीशियन के मर्डर की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है. दरअसल अनीता का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो सलवार सूट में आखिरी बार जाते हुए दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका शव घाघरा-चुन्नी में बरामद हुआ है.

Advertisement
जोधपुर मर्डर केस में नए सीसीटीवी फुटेज ने उलझाया जोधपुर मर्डर केस में नए सीसीटीवी फुटेज ने उलझाया

अशोक शर्मा

  • जोधपुर,
  • 05 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में बीते सप्ताह हुई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के मर्डर की गुत्थी उलझती ही जा रही है. दरअसल एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अनीता एक ऑटो में जाकर बैठते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान अनीता में सलवार-सूट पहना हुआ है, लेकिन जब उनका शव बरामद किया गया तो उन्होंने घाघरा-चुन्नी पहना हुआ था. इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में और उलझती हुई दिखाई दे रही है. अनीत 27 अक्टूबर को लापता हुई थीं और 30 अक्टूबर की शाम को उनका शव बरामद हुआ था.  

Advertisement

अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि आरोपी गुल मोहम्मद की दुकान भी उसी टावर में थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी. 27 अक्टूबर को अनीता आखिरी बार अपने ब्यूटी पार्लर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद पति मनमोहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सीसीटीवी फुटेज में अनीता को ऑटो में जाते देखा गया, जिसके ऑटो चालक ने पुलिस को गंगाना गांव पहुंचने की जानकारी दी. 

गुल मोहम्मद तक नहीं पहुंच पाई पुलिस 

ब्यूटीशियन अनिता चौधरी प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी. वो 27 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे पीले कलर की सलवार-सूट पहनकर एक ऑटो में जाते हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह गंगाणा इलाके के बोरनाडा स्थित एक मकान तक गई थी. वहीं गुल मोहम्मद का घर था तो पुलिस को उस पर शक हुआ. पुलिस जब वो वहां पहुंची तो वो गायब थी. उसकी पत्नी आबिदा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पहले तो उसने मना किया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछे जाने पर उसने बताया कि अनीता की हत्या कर उसके शव को गड्ढे में गाढ़ दिया है. जिसके बाद 30 अक्टूबर की शाम को पुलिस ने अनीता चौधरी का शव छह टुकड़ों में बरामद किया. हालांकि पुलिस अबतक गुल मोहम्मद तक नहीं पहुंच सकी है. 

Advertisement

6 टुकड़ों में काटी ब्यूटीशियन की लाश, प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दफनाया... जोधपुर में सामने आया दहला देने वाला मामला

अभी तक नहीं हुआ शव का पोस्टमार्टम

वहीं अनीता के परिजन न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और उन्होंने अबतक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है. उनकी मांग है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और ये नहीं पता चल जाता कि आखिर उसने अनीता को क्यों मारा, तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे. अनीता के शव को जोधपुर के एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »