'घर पहुंचीं सिर्फ भैंसें, झाड़ियों में मिला मनोज का शव', लड़की के चक्कर में हुई BA छात्र की हत्या, 5 दिन में खुली खौफनाक साजिश

राजस्थान के धौलपुर जिले कॉलेज छात्र की हत्या के मामले का धौलपुर पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. इस ब्लाइंड मर्डर केस में चार नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जिन्होंने प्रेम-प्रसंग की रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement
प्रेम प्रसंग की रंजिश में 16 साल के छात्र का पत्थरों से कुचला सिर.(Photo:Screengrab) प्रेम प्रसंग की रंजिश में 16 साल के छात्र का पत्थरों से कुचला सिर.(Photo:Screengrab)

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर ,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने कॉलेज छात्र के ब्लाइंड मर्डर का पांच दिन में खुलासा कर दिया है. 16 वर्षीय कॉलेज छात्र की चार नाबालिगों ने किसी लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर निर्मम हत्या कर दी थी. नाबालिगों ने उसके सिर को पत्थरों से कुचल दिया था और शव को नहर किनारे प्लास्टिक का कट्टा डालकर छिपा दिया था.  

बाड़ी के एडिशनल एसपी एडीएफ श्रवण कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को कुहावनी गांव में 16 वर्षीय कॉलेज छात्र मनोज मीणा पुत्र मुन्ना लाल का क्षत-विक्षत शव मिला था. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था. स्थिति को संभालने के लिए एसपी विकास सांगवान और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी बाड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की.

Advertisement

इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार को सौंपी गई थी. 6 दिन के गहन जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया हैं. जांच में एफएसएल टीम, साइबर टीम, ह्यूमन रिसोर्स और तकनीकी साक्ष्यों का सहयोग लिया गया.

एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक मनोज और निरुद्ध किए गए चार नाबालिगों के बीच किसी लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर दुश्मनी थी,जिसके चलते उनके बीच पहले झगड़ा भी हुआ था.

एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक मनोज मीणा बाड़ी के राजकीय कॉलेज में BA प्रथम वर्ष का छात्र था. मनोज 19 जुलाई को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव पंजाबीपुरा और निधारा के बीच खेतों में गया था.

पीछे से डंडों से पीटा और फिर सिर पर पटका पत्थर

इसी दौरान चार नाबालिगों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला कर दिया. एक नाबालिग निगरानी करता रहा, जबकि तीन नाबालिगों ने पीछे से डंडों से उसके सिर पर कई वार किए. 

Advertisement

बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसे झाड़ियों में घसीटकर ले जाकर सिर पर भारी पत्थर पटककर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे से ढककर छिपाने का प्रयास किया.

अकेली घर पहुंचीं भैंसें, झाड़ियों में मिला शव

19 जुलाई की शाम को भैंसें अकेली घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मनोज की तलाश की तो खेत में झाड़ियों के बीच उसका क्षत विक्षप्त शव मिला था. 

लड़की के चक्कर में विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से चार-पांच दिन पहले एक लड़की से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर मनोज और चारों नाबालिगों के बीच विवाद हुआ था. इसी रंजिश के चलते चारों नाबालिगों ने मनोज को सबक सिखाने की योजना बनाई और अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी.

पढ़ाई के साथ दूध बेचकर परिवार पालता था मनोज

मृतक मनोज मीणा राजकीय कॉलेज बाड़ी में BA प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रहा था. जिसके पिता का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट में फैक्चर हों गया था, जिनका धौलपुर में डॉ. मनोज त्यागी के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था. वारदात वाले दिन हॉस्पिटल में मृतक की मां थी और घर पर मृतक की छोटी बहन और भाई था.

मृतक मनोज 19 जुलाई की दोपहर को अपनी भैंसों को पंजाबीपुरा गांव के पीछे निधारा गांव के जंगल में चराने ले गया था और देर शाम तक घर नहीं लौटा. मृतक पढाई के साथ अपने परिवार का दूध बेच कर पालन पोषण कर रहा था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »