जयपुर में 3 साल के बच्चे को कार से कुचला... सामने आया खौफनाक Video

राजस्थान के जयपुर में एक कार ने घर के बाहर सड़क पर खेल रहे 3 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
घटना CCTV में कैद. घटना CCTV में कैद.

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 23 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

राजस्थान के जयपुर में 3 साल के बच्चे को कार ने कुचलने का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें घर के बाहर सड़क पर खेल रहे मासूम बच्चे को कार ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

घटना सांगानेर थाना इलाके के सीताबाड़ी में हुई. यहां रविवार दोपहर करीब 1 बजे ड्रीम होम कॉलोनी से एक व्यक्ति नेक्सन कार में सवार होकर निकल रहा था. तभी सड़क पर सामने से आ रहा एक छोटा बच्चा कार के नीचे आ गया. कार चालक ने मौके पर ही गाड़ी रोक दी. लेकिन तब तक कार बच्चे को कुचल चुकी थी.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में दो सड़क हादसों में कुल 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

देखें वीडियो...

इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और कार को कॉलोनी के अंदर खड़ा करवा दिया. इसके बाद लोगों ने एंट्री गेट पर ताला लगा दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए. फिर एक्सीडेंट थाना पुलिस को सूचना दी गई. 

Advertisement

मामले में पुलिस ने कही ये बात

सांगानेर थाना इंचार्ज किशन लाल ने बताया कि कॉलोनी से कार निकालते वक्त वहां खेल रहें बच्चे को कार ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. पीड़ित परिवार बिहार के रहने वाला है और यहां मजदूरी करते हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन टीम गाड़ी जब्त कर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »