अचानक सीवरेज में बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में मची लूटने की होड़- VIDEO

बीकानेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सीवरेज चैंबर से 500-500 रुपये के नोट लूटने की लोगों में होड़ मच गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोगों को नोटों को सूखाते हुए भी देखा जा सकता है.

Advertisement
बीकानेर में नोटों को लूटने की मची होड़. (Photo: Screengrab) बीकानेर में नोटों को लूटने की मची होड़. (Photo: Screengrab)

देव अंकुर

  • बीकानेर,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सीवरेज चैंबर से अचानक 500-500 के नोट बहने लगे. जिसे देखने के बाद लोगों में लूटने की होड़ मच गई. देखते-देखते ही देखते सीवरेज चैंबर के पास बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई और 500-500 के नोट लूटने लगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सीवरेज से नोट निकालने के बाद सूखा रहे हैं और यह भी चेक कर रहे हैं कि नोट नकली है या असली?

Advertisement

दरअसल बीकानेर में लोगों को सीवरेज चैंबर में 500 रुपये के नोट पड़े मिले. इस घटना से हैरान कई लोगों ने सीवरेज चैंबर में मिले नोटों को धोकर सुखाया. कुछ लोगों ने तो नोटों को साफ पानी से धोकर यह देखने की कोशिश भी की कि वे नकली तो नहीं हैं. नोटों को सूखने के लिए बाइक पर भी रखा गया. 

यह भी पढ़ें: वर्दी में ठुमके, डांसर पर नोटों की बारिश और... शादी में पहुंचे दारोगा की गंदी हरकत कैमरे में कैद

इस दौरान सीवरेज चैंबर से नोटों को लूटने की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने लोगों को भगाया. लोगों को भगाते हुए पुलिस का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी लाठी लेकर लोगों को दौड़ाते हुए दिख रहा है.

Advertisement

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक बाद में पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नोट असली हैं या नहीं. इसके अलावा पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर ये नोट कैसे सीवरेज चैंबर में आए? कहीं कोई कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इन नोटों को सीवरेज में बहाया तो नहीं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement