राजस्थान: आमेर में बम जैसा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, इलाके में सनसनी- VIDEO

जयपुर के आमेर इलाके में बमनुमा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ भी जुट गई.

Advertisement
मामला वार्ड 148 की ठाकराला का है. (Photo- ITG) मामला वार्ड 148 की ठाकराला का है. (Photo- ITG)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

जयपुर के आमेर इलाके में बम जैसा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया. मामला वार्ड 148 की ठाकराला की ढाणी का बताया जा रहा है. संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलने पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी भी मौके पर पहुंचे.

अविनाश सैनी की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू कर दी है. बमनुमा वस्तु मिलने की खबर से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया.

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौके पर मिली वस्तु आखिर क्या है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »