राजस्थान के अलवर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, हुई मौत

राजस्थान के अलवर में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 22 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

राजस्थान के अलवर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो चिराग बुझ गए. दरअसल यहां एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार जुनैद और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई. घटना की सूचना लगते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. वहीं, सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया. फिलहाल शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में जुनैद व उसके चचेरे भाई मोमिन की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों ग्राम साहडोली से केसरोली आए थे. मृतक के परिजन फरीद खान ने बताया की मृतक जुनैद ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर का छात्र था और मृतक मोमीन दसवीं कक्षा का छात्र था. जुनैद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

यह भी पढ़ें: बस और ट्रक की टक्कर, टाटा सूमो का भी एक्सीडेंट… Jaunpur में दो सड़क हादसों में 9 की मौत, कई घायल

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. हालांकि, घटना के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार है. वहीं, इस घटना के बाद मेव समाज के नेता शेर मोहम्मद भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस की तरफ से जो कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उसी हिसाब से हम अगला कदम उठाएंगे.

Advertisement

मामले में पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार 2 लड़कों की मौत हो गई. मृतकों के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »