मां की ममता शर्मसार! पति ने मायके जाने से किया मना तो पत्नी ने बेटी को पिला दिया तेजाब

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक मां पर अपनी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है. घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसे पहले भिवाड़ी, फिर अलवर शिशु अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर भर्ती है.

Advertisement
मां ने बच्ची को पिलाया एसिड. (Photo: Representational ) मां ने बच्ची को पिलाया एसिड. (Photo: Representational )

हिमांशु शर्मा

  • खैरथल तिजारा,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

राजस्थान में एक मां की ममता  का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित कैप्टन चौक इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को कथित रूप से तेजाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मासूम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बच्ची का पिता मोहित रोज की तरह काम पर गया हुआ था. घर पर उसकी पत्नी और आठ महीने की बेटी अकेले थे. इसी दौरान मां ने बच्ची को तेजाब पिला दिया. तेजाब पीते ही मासूम की हालत बिगड़ गई और वो दर्द से तड़पने लगी. बच्ची के मुंह और नाक से लगातार खून बहने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पिता मोहित घर पहुंचे ओर बच्ची को तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां डॉक्टरों ने हालत बेहद गंभीर देखते हुए बच्ची को अलवर के शिशु अस्पताल रेफर कर दिया.

मासूम की हालत है गंभीर
फिलहाल मासूम वेंटिलेटर पर भर्ती है और डॉक्टरों की टीम उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. अलवर शिशु अस्पताल में डॉक्टर राशि कौशिक के सुपरविजन में चिकित्सकों की विशेष टीम बच्ची के इलाज में जुटी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक तेजाब शरीर के अंदरूनी हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा, “मेरी तो एक ही बेटी थी, उसके साथ भी ऐसा कर दिया.” पिता के इस बयान ने हर किसी को भावुक कर दिया. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि पति ने पत्नी को पीहर जाने से रोका था. इसलिए गुस्से में आकर उसने अपनी मासूम बेटी क़ो तेजाब पिला दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »