विवाहिता के प्यार में पागल युवक ने की मां की हत्या, भाई पर भी किया हमला

अलवर में एक युवक शादीशुदा महिला के प्यार में पड़ गया और उसे अपने घर पर रख लिया. वहीं जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उसने अपनी मां की तलवार से हत्या कर दी और भाई पर भी हमला कर दिया.

Advertisement
बेटे ने तलवार से की मां की हत्या. (Photo: Representational ) बेटे ने तलवार से की मां की हत्या. (Photo: Representational )

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित रूपबास गांव में एक शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां व छोटे भाई पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी ने महिला के लिए परिवार वालों को भी घर से निकाल दिया था. जिस पर विवाद हो गया. इस दौरान उसने मां की हत्या कर दी और छोटे भाई पर भी हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में मोहन सिंह को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी गगन सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. स्थानीय लोग उसे आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हैं. परिजनों ने बताया कि गगन कुछ समय पहले एक शादीशुदा महिला को अपने घर ले आया था. इसके बाद उसने अपनी मां और छोटे भाई को परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

पीड़ित परिवार पिछले करीब छह महीनों से लोहे की टीन के अस्थायी मकान में रहने को मजबूर हैं. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सदर थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बुधवार सुबह फिर विवाद बढ़ा और गगन सिंह ने तलवार से हमला कर दिया. जिससे मोहन सिंह के कान और हाथ गंभीर रूप से कट गए.

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि महिला ने उसको अपने जाल में फंसा लिया और गगन उसे लेकर अपने घर आ गया. उसके बाद से लगातार घर में विवाद होने लगा. आए दिन होते विवाद के दौरान गगन ने छोटे भाई और अपनी बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया. परिजनों का आरोप है कि महिला गगन को भड़काती है और घर हड़काना चाहती है.

परिजन गगन के इस कदम का विरोध कर रहे थे. इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में घायल परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपीय गगन की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में आज पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है, वह उनके बयान दर्ज किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement