लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
युवक की गला रेतकर हत्या. (Photo: Representational) युवक की गला रेतकर हत्या. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

लखनऊ के चिनहट इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की खून से लथपथ लाश हरदासीखेड़ा स्थित एक सुनसान मैदान में मिली है. घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टाइल्स कारीगर था.

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, रितेश मंगलवार शाम घर से बिना बताए दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक युवक को मैदान में घायल हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रितेश के गले पर गहरा घाव था और काफी खून बह चुका था.

यह भी पढ़ें: 'पापा ये लोग मुझे मार रहे हैं...' बेटी ने रोते हुए कॉल किया, 3 घंटे बाद मिली मौत की खबर, हत्या का लगाया आरोप

घटनास्थल से पुलिस को शराब, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं. इसके अलावा वहां एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई. इन सबूतों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि रितेश अपने कुछ परिचितों के साथ वहां बैठा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में रितेश के दो परिचितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में दोस्ती, लेन-देन, आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद जैसे कई एंगल सामने आए हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है.

इसके साथ ही पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात के समय वहां मौजूद लोगों की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल, इस हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement