ओडिशा में पेट्रोल पंप पर धमाका, टैंक का ढक्कन उड़कर कर्मचारी को लगा, मौके पर मौत-VIDEO

ओडिशा के बालेश्वर जिले में बुधवार को एक पेट्रोल पंप पर पुराने भूमिगत तेल टैंक को काटने के दौरान अचानक आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके से टैंक का ढक्कन उछलकर कर्मचारी बीरेंद्र सिंह को लगा, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर और दो मजदूरों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया.

Advertisement
मालिक-मैनेजर समेत 4 हिरासत में.(Photo: Ajaya Kumar Nath/ITG) मालिक-मैनेजर समेत 4 हिरासत में.(Photo: Ajaya Kumar Nath/ITG)

अजय कुमार नाथ

  • बालेश्वर,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

ओडिशा के बालेश्वर जिले में बुधवार को एक पेट्रोल पंप पर पुराने भूमिगत तेल टैंक को खोलने के दौरान जोरदार धमाका हो गया. हादसे में पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. धमाका इतना तेज था कि टैंक का ढक्कन उछलकर कर्मचारी से जा टकराया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement

दरअशल, यह घटना नीलगिरी कस्बे के अंतर्गत बालीगोहिरी स्थित एक पेट्रोल पंप की है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से आए तीन मजदूर पेट्रोल पंप पर मौजूद पुराने भूमिगत तेल टैंक को काटने का काम कर रहे थे. इसी दौरान टैंक में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया.

यह भी पढ़ें: 'बालासोर' कहलाएगा 'बालेश्वर'... ओडिशा के 64 शहरों-जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग में होगा बदलाव

धमाके की चपेट में आकर पेट्रोल पंप कर्मचारी बीरेंद्र सिंह की जान चली गई. विस्फोट के कारण टैंक का ढक्कन उछलकर उनके शरीर से टकराया, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बीरेंद्र सिंह बालेश्वर जिले के रेमुना ब्लॉक के अंतर्गत बिमुरिया गांव के रहने वाले थे.

देखें वीडियो...

पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर को हिरासत में लिया

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नीलगिरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पेट्रोल पंप के मालिक दीप्ति कांता महापात्र, मैनेजर कमललोचन नायक और दो मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पुराने भूमिगत टैंक को काटने के दौरान आग कैसे लगी और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ.

गुस्साए लोगों का प्रदर्शन, पेट्रोल पंप में तोड़फोड़

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. नाराज लोगों ने मृतक के लिए न्याय की मांग करते हुए पेट्रोल पंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल पंप की संपत्ति में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है.

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का प्रयास है कि विस्फोट के पीछे की वजह का पता लगाया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की पहचान की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »