ओडिशा में शर्मनाक कांड... 13 साल की छात्रा से किया रेप, प्राइवेट स्कूल के पांच टीचर गिरफ्तार

ओडिशा के केद्रपाड़ा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां प्राइवेट स्कूल के पांच टीचरों को 13 साल की छात्रा के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पीड़िता के पिता और जिला बाल कल्याण समिति ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस और बाल कल्याण समिति की शुरुआती जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया है.

Advertisement
13 साल की छात्रा से रेप के आरोप में पांच टीचर गिरफ्तार. (Photo: Representational) 13 साल की छात्रा से रेप के आरोप में पांच टीचर गिरफ्तार. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • केंद्रपाड़ा,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

ओडिशा के केद्रपाड़ा जिले में प्राइवेट स्कूल के पांच शिक्षकों पर रेप का आरोप लगा है. आरोप है कि इन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब सामने आया, जब छात्रा की शिकायत पर उसके पिता और जिला बाल कल्याण समिति ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, पीड़िता कक्षा 7 की छात्रा है. उसके माता-पिता का आरोप है कि बेटी के साथ लंबे समय से आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे. उन्हें जब पता चला तो जिला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचे. समिति ने शुरुआती जांच के बाद मामला राजकनिका पुलिस स्टेशन में भेजा.

बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने कहा कि शिकायत 18 फरवरी को दर्ज कराई गई. 48 घंटे की प्रारंभिक जांच के बाद मामला पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा गया. उन्होंने यह भी कहा कि समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की अलग से जांच कराने को भी कहा है.

यह भी पढ़ें: महिला का रेप, उसकी नाबालिग बेटी संग अश्लील हरकत... नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

राजकनिका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इन-चार्ज संजय मालिक ने कहा कि शिकायतों के आधार पर पीड़िता के बयान कानूनी प्रावधानों के अनुसार दर्ज किया गया. मेडिकल कराया गया. प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

इस गंभीर घटना के विरोध में विपक्षी दल बीजेडी ने केद्रपाड़ा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पार्टी ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »