मां को मारपीट से बचाने आया 17 साल का बेटा, नशे में पिता ने चाकू से गोदकर ले ली जान

बालासोर में एक 17 साल के लड़के की उसके पिता ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी जोगेंद्र सिंह शराब के नशे में घर लौटा और एक विवाद के बाद अपनी पत्नी मुनी सिंह की पिटाई करने लगा. बेटा मां को बचाने लगा तो पिता ने उसपर ही हमला कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 13 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

ओडिशा के बालासोर जिले में एक 17 साल के लड़के की उसके पिता ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात खैरा पुलिस सीमा के अंतर्गत नरमा गांव में हुई. 

पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगेंद्र सिंह शराब के नशे में घर लौटा और एक विवाद के बाद अपनी पत्नी मुनी सिंह की पिटाई करने लगा. पुलिस ने बताया कि जब उनके बेटे राजेश ने हाथापाई रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो जोगेंद्र ने गुस्से में आकर चाकू उठाया और अपने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया. 

Advertisement

घायल किशोर को उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने ऊपड़ा अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल घटना की जांच कर रही है. जोगेंद्र करीब छह साल पहले पड़ोसी मयूरभंज जिले के उदाला से नरमा चला आया था.

बता दें कि कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें पिता पुत्र का रिश्ता शर्मसार हो गया था.यहां एक पिता ने अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे की हत्या कर दी. पिता अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे की प्रताड़ना और मारपीट से परेशान था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बाल विहार की थी.

Advertisement

'आजतक' से बात करते हुए थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 27 साल का हेमंत (मृतक) मानसिक रूप से बीमार था और शराब पीने का भी आदी था. हेमंत बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार और जिद्दी था. उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार वाले उसकी हर संभव जिद पूरी भी करते थे, लेकिन जब वह बड़ा हुआ तो उसे नशे की लत लग गई. हेमंत शराब पीकर या नशा करके अपने माता-पिता से रोजाना मारपीट करता था.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »