उज्जैन: महाकाल मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढ़ाना हुआ महंगा, जानें कितनी हुई कीमत

उज्जैन में अब महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाला लड्डू का प्रसाद महंगा हो गया है. तीन दिन बाद से लड्डू का प्रसाद 300 नहीं, बल्कि 360 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा. इसी के साथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाना भी 20 दिसंबर से बैन हो जाएगा.

Advertisement
महाकाल में 360 रुपये प्रति किलो मिलेगा लड्डू. महाकाल में 360 रुपये प्रति किलो मिलेगा लड्डू.

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 06 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (महाकाल) से आम जनता को प्रभावित करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, सोमवार को महाकाल मंदिर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि लड्डू के प्रसाद की कीमत में अब 60 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी होगी. महाकाल मंदिर में 3 दिन बाद 300 की जगह 360 रुपये में लड्डू प्रसाद श्रद्धालुओं को मिलेगा. साथ ही, 20 दिसंबर से महाकाल मंदिर में मोबाइल पूर्णता प्रतिबंध किया जाएगा.

Advertisement

कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा का जो प्रसाद बनता है उस लड्डू को बनाने में 374 रुपये प्रति किलोग्राम की लागत आती है. बावजूद इसने समिति ने लड्डू के प्रसाद को सिर्फ 360 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का फैसला लिया है. इससे समिति को 14 रुपये प्रति किलो घाटा रहेगा ही. बता दें, पहले यह लड्डू का प्रसाद 300 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता था.

मोबाइल फोन बैन
उन्होंने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद यह पहली बैठक थी और इसमें कुछ और भी निर्णय लिए गए हैं. 20 दिसंबर से मंदिर में मोबाइल फोन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. दर्शन के दौरान वीवीआईपी भक्त भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे. जो कोई भी ऐसा करता दिखा उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है.

Advertisement

वीडियो-रील्स बनाने की मिल रही थीं शिकायतें
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में लगातार मोबाइल से वीडियो और रील्स बनाने की शिकायतें मिल रहीं थीं. आजकल सभी लोग मोबाइल रखते हैं. ऐसे में मंदिर परिसर में लॉकर बनाए जाएंगे. यहां श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल रख सकेंगे. इसका टोकन उन्हें दिया जाएगा.

महिला सुरक्षाकर्मी बना रही थीं रील
दरअसल, हाल ही में महाकाल मंदिर में तैनात दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल पर रील्स बनाईं थीं. उसमें वह बॉलीवुड के गानों पर डांस कर रही थीं. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »