MP: पलक झपकते ही महिला ने ज्वेलरी की दुकान में सोने की चूड़ियों पर हाथ किया साफ, देखें Video

मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो महिला ज्वलेरी खरीदने के बहाने एक दुकान में घुसी और नजर बचाकर वहां से सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गईं. ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरी की गई चूड़ियों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा है.

Advertisement
सोने की चूड़ियां लेकर फरार हुई दो महिला सोने की चूड़ियां लेकर फरार हुई दो महिला

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 07 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST
  • सोने की चूड़ियां लेकर फरार हुई दो महिलाएं
  • उज्जैन की घटना, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं का खरीदारी के बहाने सोने की चूड़ियां चुराने का वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना फ्रीगंज के व्यवसायिक क्षेत्र का है जहां एक ज्वेलरी शॉप में 2 महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने सोने की चूड़ियां चुरा कर बैग में रख लिया और मौके से फरार हो गई. दोनों महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से 3.50 लाख रुपये की सोने की चूड़ियां चुराई है.

Advertisement

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों आरोपी महिलाएं 15 मिनट तक सोने की चूड़ियां देखती है. इसी दौरान दुकानदार से चूड़ियां पसंद नहीं आने की बात कहते हुए नजर बचाकर महिला डिब्बी में रखी चूड़ियां अपने बैग में रख लेती है.

इसके बाद दोनों महिलाएं अगले पांच मिनट में दुकान से फरार हो जाती हैं. दोनों शातिर महिलाएं करीब 20 मिनट तक ज्वेलर्स शॉप में रहीं. माधव नगर थाने की पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है. चोरी की वारदात बुधवार रात 8 बजे की है. थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि फ्रीगंज में श्रीराम ज्वेलर्स शॉप पर दो महिलाएं पहुंचीं. सोने की चूड़ियां दिखाने की मांग की.

Advertisement

दुकानदार 15 मिनट तक उन्हें चूड़ियां दिखाते रहे, इसी बीच एक महिला चुपके से सोने की चूड़ियों का बॉक्स उठा लेती है. दुकानदार के हटते ही महिला बॉक्स को अपने पर्स में डाल लेती है. 

दुकान के मालिक के अनुसार महिलाएं 65 ग्राम सोने की दो चूड़ियां चुराकर ले गई हैं. महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने चेक किया तो एक बॉक्स गायब था. सीसीटीवी चेक किए जाने पर चोरी का खुलासा हुआ. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं इससे पहले दूसरे दुकानदारों के पास भी गई थीं लेकिन वहां वो चोरी करने में कामयाब नहीं हो सकी थीं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »