ट्विशा की विदाई से पहले भी सास ने मांगे थे 2 लाख,  FIR में सामने आए गिरिबाला के 'काले राज'

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में दर्ज एफआईआर ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. शिकायत में दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव और वैवाहिक विवाद से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब मामले में सामने आए दस्तावेज और आरोप चर्चा का केंद्र बन गए हैं.

Advertisement
ट्विशा की विदाई से पहले गिरिबाला ने मांगे थे 2 लाख (Photo: itg) ट्विशा की विदाई से पहले गिरिबाला ने मांगे थे 2 लाख (Photo: itg)

अरविंद ओझा

  • भोपाल,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना भोपाल की ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला लगातार नए खुलासों और मोड़ों के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. घटना से पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज, ट्विशा के पति समर्थ का फरार होना और बाद में आत्मसमर्पण करना, साथ ही उसकी सास के कई चौंकाने वाले बयानों ने मामले को और अधिक चर्चा में ला दिया है. अब कानूनी प्रक्रिया भी तेज हो गई है. मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद निष्पक्ष जांच और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है. इस सब के बीच ट्विशा के परिवार को ओर से दर्ज एफआईआर में और भी कई बातें सामने आई हैं.

Advertisement

विदाई से पहले गिरिबाला ने मांगे थे 2 लाख

एफआईआर में आरोप है कि शादी के समय मृतका के परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर दहेज दिया था. लेकिन ट्विशा की विदाई के समय उसकी सास गिरिबाला सिंह की मांग पर 2 लाख रुपये भी दिए गए थे. इतने सब के बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह दहेज को लेकर ताने देने लगे थे. वे लोग कहते थे कि शादी में किया गया खर्च उनके 'स्टैंडर्ड' के हिसाब से कम है.

मायके से ऑनलाइन मंगवाए जाते थे पैसे

इसके अलावा शादी के बाद ट्विशा को खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे और मायके से ऑनलाइन पैसे मंगवाए जाते थे. अप्रैल 2026 में ट्विशा करीब एक माह की गर्भवती थी, लेकिन पति और सास ने बच्चे को “दूसरे का” बताते हुए गर्भ गिराने का दबाव बनाया. मई 2026 के पहले सप्ताह में मृतका के चरित्र पर गलत आरोप लगाकर मानसिक दबाव डाला गया. इसी दबाव के चलते उसने गर्भपात कराया था.

Advertisement

12 मई को मां को ट्विशा ने किए कई कॉल

एफआईआर में कहा गया है कि ट्विशा बाद में अपने मायके चली गई थी, जहां झगड़े को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई. 22 अप्रैल 2026 को ट्विशा के परिजन उसके ससुराल पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता कराया गया. फिर, 12 मई 2026 को ट्विशा ने कई बार मां को फोन कर बातचीत की थी. रात करीब 9:41 बजे उसने व्हाट्सऐप कॉल किया, लेकिन बातचीत के दौरान पति समर्थ सिंह की तेज आवाज सुनाई दी और अचानक फोन कट गया.

सास ने नहीं करवाई ट्विशा से बात

इसके बाद ट्विशा की मां ने पति और सास को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की. रात करीब 10:35 बजे सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाया, लेकिन मृतका से बात कराने से इनकार करते हुए कॉल काट दी.  जांच के दौरान व्हाट्सऐप चैट, पीएम रिपोर्ट, शव पंचनामा, गवाहों के बयान, शादी की फोटो, शादी कार्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया. इसमें पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह द्वारा दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आई है.

एफआईआर के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर मृतका ने अपने निवास HIG/311 बागमुंडलिया एक्सटेंशन, कटरा हिल्स में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसे प्रथम दृष्टया दहेज मृत्यु और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना से जुड़ा मामला बताया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »