गड्ढों को तालाब बता डकार गए लाखों रुपये.... MP में सामने आया बड़ा घोटाला

मध्य प्रदेश के शहडोल में डीएमएफ (DMF) फंड में कथित घोटाला सामने आया है. आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान बने गड्ढों को तालाब बताकर 25 लाख रुपये निकाल लिए गए. कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि 2022-23 में तालाब निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत करीब 7.5 करोड़ रुपये के खर्च की भी जांच की जा रही है.

Advertisement
गड्ढों को तालाब बता कर दिया घोटाला. (Photo: Screengrabs) गड्ढों को तालाब बता कर दिया घोटाला. (Photo: Screengrabs)

रावेंद्र शुक्ला

  • शहडोल,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है. यहां स्टेट हाईवे निर्माण के दौरान सड़क किनारे बने गड्ढों को तालाब बताकर जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) फंड से 25 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है. पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक रीवा से शहडोल के टेटका मोड़ तक सड़क निर्माण के दौरान ठेका कंपनी ने सड़क किनारे से मिट्टी निकालकर उसका उपयोग सड़क बनाने में किया था. इससे कई बड़े गड्ढे बन गए. आरोप है कि जयसिंहनगर ब्लॉक के जोरा गांव में इन्हीं गड्ढों को तालाब बताकर DMF फंड से 25 लाख रुपये खर्च दिखा दिए गए.

Advertisement

स्थानीय लोग पिछले एक साल से कर रहे थे शिकायत
शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि मामला सिर्फ जोरा गांव तक सीमित नहीं है. वर्ष 2022-23 में DMF फंड से तालाब निर्माण और उनके सौंदर्यीकरण के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई स्थानों पर नए तालाब बनाने के बजाय पहले से मौजूद तालाबों के नाम पर ही सरकारी राशि निकाल ली गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब एक साल से इस कथित गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया. बाद में जांच शुरू होने पर पूरा मामला उजागर हुआ. अब प्रशासन ने सभी कार्यों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »