बोरे में बंद मिला युवक का शव, कुल्हाड़ी से काटकर फेंका था हाईवे किनारे

सागर में कानपुर हाईवे किनारे बोरे में बंद युवक का शव मिला. मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है. मृतक के सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले और एक कान कटा मिला है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
इलाके में दहशत!(Photo: Himanshu Purohit/ITG) इलाके में दहशत!(Photo: Himanshu Purohit/ITG)

हिमांशु पुरोहित

  • सागर,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. कानपुर हाईवे पर कर्रापुर के पास राजा ढाबा के नजदीक शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे से खून के निशान दिखाई दिए. राहगीरों ने आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसके अंदर एक युवक का खून से सना शव मिला. इस दृश्य को देखकर पुलिस और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए. शव की हालत देखकर साफ था कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रो-रोकर सुनाई आत्महत्या की कहानी, फिर खुला कत्ल का राज... पैसे के झगड़े में दोस्त को झील में धक्का देकर मार डाला

जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार (38) निवासी ग्राम भेड़ा (बंडा) के रूप में हुई. बताया गया कि वह शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.

कुल्हाड़ी से हमला और बोरे में भरकर फेंका शव

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला किया गया. उसके सिर और चेहरे पर गहरे घाव मिले हैं और एक कान भी कटा हुआ पाया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को रस्सियों से बांधकर बोरे में भरा और वाहन से लाकर हाईवे किनारे फेंक दिया.

घटना की बर्बरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस का मानना है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई.

Advertisement

घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है.

खाना खाते समय हमला होने की आशंका

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि मृतक के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा मिला. इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उस समय हमला किया, जब वह खाना खा रहा था. यानी हमला अचानक और बिना किसी चेतावनी के किया गया.

मृतक की जेब से बीड़ी और माचिस भी बरामद हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि वह सामान्य स्थिति में था और उसे किसी खतरे का अंदाजा नहीं था.

इससे पुलिस यह मानकर जांच कर रही है कि आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर अचानक वारदात को अंजाम दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महेंद्र अहिरवार बकरी चराने का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी और 12 वर्षीय बेटी है. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुराने विवाद, दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है.

Advertisement

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए टीम काम कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, इस निर्मम हत्या ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement