नाबालिग बेटी की शादी करा रही थी मां, पुलिस पहुंची तो खुद बन गई दुल्हन

बाल विवाह कानून अपराध है. एक मां अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने जा रही थी. पुलिस टीम ने शादी को रुकवा दिया. महिला ने पुलिस और बाल विकास की टीम गुमराह करने की कोशिश की. मगर, कामयाब नहीं हो सकी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है.

Advertisement
सुसनेर थाने में बैठी हुई महिला. सुसनेर थाने में बैठी हुई महिला.

प्रमोद कारपेंटर

  • आगर मालवा,
  • 23 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. महिला अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा रही थी. उसके पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पत्नी जबरदस्ती नाबालिग बेटी की शादी करा रही है.

खबर मिलते ही मौके पर पुलिस जब पहुंची तो महिला खुद दुल्हन बनकर सामने आ गई और कहने लगी कि उसी की शादी हो रही है. मगर, उसकी चालाकी पुलिस के सामने नहीं चली. इसके बाद पुलिस महिला, उसके भाई और उसके पिता को लेकर थाने ले गई. 

Advertisement

खबर के मुताबिक, जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र में आने वाले मेहंदी गांव एक महिला अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने जा रही थी. मगर, महिला के पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी.

सूचना मिलने सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी विजय सागरिया व महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक काजल गुनावदिया और राधा सिन्हा मेहंदी गांव पहुंचे. इसके बाद उस घर में पहुंचे जहां पर नाबालिग की शादी की तैयारी की जा रही थी. 

महिला खुद बन गई दुल्हन

पुलिस के आने की खबर जैसे ही महिला को लगी तो उसने टीम को गुमराह करने के लिए चालाकी दिखाई और खुद दुल्हन की तरह तैयार होकर मंडप में बैठ गई. मगर, महिला के पति ने उसकी सारी पोल-पट्टी खोल दी. पुलिस की पूछताछ में महिला लगातार गुमराह करने की कोशिश करती रही. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने महिला को सुसनेर थाना लेकर आ गई और शादी को रुकवा दिया. एसडीओपी पल्लवी ने कहा है कि महिला से पूछताछ की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »