पन्ना में खुला किस्मत का ताला... नोएडा की महिला को मिला 6.54 कैरेट का चमचमाता हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर नोएडा निवासी मीणा सिंह की किस्मत चमका दी है. जरुआपुर गांव की उथली हीरा खदान से 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का बेशकीमती हीरा मिला है. हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा.

Advertisement
MP के पन्ना में नोएडा की मीना सिंह की किस्मत चमकी.(Photo:ITG) MP के पन्ना में नोएडा की मीना सिंह की किस्मत चमकी.(Photo:ITG)

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर बेशकीमती हीरा मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की निजी भूमि की उथली खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, मीना सिंह के पति राणा सिंह साल 2021 में कोरोना काल के बाद पन्ना आए थे. यहां हीरों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने तमाम इलाकों में खदानें लगाना शुरू किया. तब से अब तक उन्हें 15 छोटे-बड़े हीरे मिल चुके हैं. 

Advertisement

मुनीम गौतम मिस्त्री ने बताया कि यह हीरा जरुआपुर की खदान से प्राप्त हुआ है और उनके दोस्त राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी, जिसमें वह देखरेख का कार्य करते हैं. 

वहीं, हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि 6.54 कैरेट का हीरा कार्यालय में जमा कर जांच के बाद जमा कर लिया गया है, जिसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा. और नीलामी में ज्यादा से ज्यादा कीमत में नीलाम करवाया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »