'हमारी छोटी बहन के साथ गलत किया...' फिर जीजा को पेड़ से बांधा, कपड़े उतरवाकर बेल्ट-डंडों से पीटा

मध्य प्रदेश के मुरैना में जीजा ने साली के साथ छेड़छाड़ कर दी. यह बात जब सालों को पता चली तो उनका पारा हाई हो गया. तुरंत जीजा को पकड़कर पेड़ से बांधा और फिर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
जीजा को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा. (Photo: Representational) जीजा को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मुरैना,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है. वीडियो में दो युवक अपने ही जीजा को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि दोनों को शक था कि जीजा ने उनकी 19 साल की छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की है. पुलिस ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोप की जांच की जा रही है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह घटना 14 जुलाई को मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा गांव में हुई. 27 साल का पीड़ित युवक 13 जुलाई को अपनी ससुराल भिड़ौसा गांव आया था. कुछ घंटों बाद उसकी पत्नी के दो भाइयों ने उसके कपड़े उतरवाकर पेड़ से बांध दिया और बेल्ट व डंडों से मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: शादी से तीन दिन पहले मंगेतर ने की होने वाले पति की हत्या, जीजा से करती थी प्यार

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक अपने जीजा को लगातार बेल्ट और डंडों से पीट रहे हैं, जबकि पीड़ित चीखता-चिल्लाता रहा. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जीजा हमारी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. बस इसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट की है.

Advertisement

आरोप है कि पीड़ित युवक अपनी साली को घुमाने के बहाने ले गया था, जहां उसने छेड़छाड़ कर दी. सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं. 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित का मेडिकल कराया गया है और वायरल वीडियो के साथ अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से भी घटना के वीडियो बरामद किए हैं. पुलिस ने साफ किया है कि छेड़छाड़ का आरोप जांच के दायरे में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »