शिलांग में लापता इंदौर का कपल: हाथ पर बने टैटू से हुई राजा के शव की शिनाख्त, पत्नी सोनम का नहीं लगा कोई सुराग

Indore couple missing in Shillong: शव की पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने 'राजा' नाम के टैटू से की गई. हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. शव के पास से एक सफेद महिला शर्ट, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है.

Advertisement
राजा रघुवंशी का शव बरामद, पत्नी सोनम की तलाश जारी. राजा रघुवंशी का शव बरामद, पत्नी सोनम की तलाश जारी.

रवीश पाल सिंह / धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर/शिलांग,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने का मामला अब और गंभीर हो गया है. 11 दिन की तलाश के बाद सोमवार को स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला. शव की पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने 'राजा' नाम के टैटू से की गई. हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. शव के पास से एक सफेद महिला शर्ट, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलांग के नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS) अस्पताल भेजा गया है.  

राजा और सोनम की शादी बीते माह 11 मई को इंदौर में हुई थी. इसके बाद वे 20 मई को हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए शिलांग पहुंचे थे. 23 मई को उनकी आखिरी लोकेशन ओसरा हिल्स के पास थी, जहां उनकी किराए की स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी. इसके बाद से दोनों का मोबाइल बंद था और परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका. परिजनों ने शिलांग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि शुरुआती जांच में गाइड और स्थानीय लोगों से ठीक से पूछताछ नहीं की गई.

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''विवाह के उपरांत मेघालय घूमने गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी जी का पार्थिव शरीर मिलने का समाचार अत्यंत दुखद है. उनकी पत्नी श्रीमती सोनम की तलाश जारी है. इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.''

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ''बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और एनडीआरएफ ने राजा का शव बरामद किया. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सोनम सुरक्षित मिलें. मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं.''

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा, ''श्रीमती सोनम की तलाश पूर्ण प्रयासों के साथ जारी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें.''

परिजनों ने शिलांग पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं और उनका कहना है कि मोबाइल, पर्स और गहनों का न मिलना इस मामले को संदिग्ध बनाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »