'सरकार आते ही सब संघ के हो गए...', अफसरों के 'RSS प्रेम' पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा कटाक्ष; अच्छे इंसानों की कमी पर जताई चिंता

MP सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है. भोपाल में दिए गए उनके ताजा बयान ने राज्य के प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक एक नई बहस छेड़ दी है.

Advertisement
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले कि हर अधिकारी-कर्मचारी खुद को RSS का बताने में जुटा.(Photo:Screengrab) मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले कि हर अधिकारी-कर्मचारी खुद को RSS का बताने में जुटा.(Photo:Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार के अफसरों और कर्मचारियों पर कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में हर अधिकारी-कर्मचारी खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) का बताने की कोशिश करता है.

भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''हम सरकार में हैं और जो भी अधिकारी आता है, वो कहता है- 'सर, मैं शाजापुर में था तो माखन सिंह जी जो शाखा लगाते थे, मैं उसमे जाता था.' हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, कहता है, 'मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी बेल्ट बांधी है, चड्डी पहनी है.' हर अधिकारी, हर कर्मचारी ऐसा सोचता है. सरकार आने के बाद सब संघ के हो गए. हर अधिकारी संघ का हो गया. 

Advertisement

एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी शाखा में जाते थे. दूसरे अधिकारी ने कहा कि मेरे पिताजी शाखा के अध्यक्ष थे. अध्यक्ष तो होते नहीं हैं, खैर... अब अपने-अपने तरीके से बहुत भीड़ हो गई है. इस भीड़ में अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है. संगठन बढ़ रहा है, कहने के लिए विचारधारा भी बढ़ रही है. लेकिन अगर अच्छे इंसान नहीं होंगे, तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? इस पर चिंतन और मनन करना चाहिए.'' देखें VIDEO:- 

यह भी पढ़ें: 'मुस्लिम भाई हमें काफिर बोलते हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो', कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल

इससे पहले विजयवर्गीय तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर कुछ मुसलमान दूसरे धर्मों के जन-प्रतिनिधियों को 'काफिर' कहते हैं, तो उन्हें उनके बनाए रास्तों पर नहीं चलना चाहिए और 'लाड़ली बहना योजना' जैसी योजनाओं का फायदा नहीं उठाना चाहिए.

Advertisement

इंदौर में अपने चुनाव क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कैलाश ने कहा था, "अगर हम काफिर हैं और लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं का पैसा आपके घर आ रहा है, तो उसे मत लीजिए."  मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कभी किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »