'गूगल कर ले कौन है हरि बॉक्सर...', लॉरेंस गैंग ने बड़े बिजनेसमैन का डेली रूटीन तक बताया, कहा- 10 करोड़ दे या...

MP News: अशोकनगर के बड़े बिजनेसमैन अंकित अग्रवाल को मिले इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जिस तरह की व्यक्तिगत जानकारियां दी गई हैं, वह बेहद चिंताजनक है.

Advertisement
एसपी गजेंद्र सिंह ने बिजनेसमैन को दिया सुरक्षा का भरोसा.(Photo:ITG) एसपी गजेंद्र सिंह ने बिजनेसमैन को दिया सुरक्षा का भरोसा.(Photo:ITG)

राहुल कुमार जैन

  • अशोकनगर ,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मध्यप्रदेश के अशोकनगर के बड़े बिजनेसमैन से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है. शहर के अंकित अग्रवाल को इंटरनेशनल नंबर से वॉइस मैसेज मिला. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य 'हरि बॉक्सर' बताने वाले शख्स ने न केवल करोड़ों की मांग की, बल्कि कारोबारी के घर, गाड़ियों और परिवार की सटीक लोकेशन बताकर दहशत पैदा कर दी है. 
 
11 फरवरी को वॉट्सएप पर कॉल करने वाले ने रकम न देने पर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने वॉट्सएप पर भेजे वॉयस मैसेज में बिजनेसमैन को डराते हुए कहा, "तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर-थार जैसी गाड़ियां और रॉयल ग्रीन कॉलोनी... सबकी जानकारी है. तेरी लुगाई (पत्नी), मां-बाप कब बाहर जाते हैं, कहां जाते हैं, सब पता है. हमारे पास घर की फोटो तक है. 

Advertisement

गलतफहमी हो तो गूगल या यूट्यूब पर सर्च कर लेना कि लॉरेंस गैंग का हरि बॉक्सर कौन है. आवाज वेरिफाई करवा ले या वीडियो कॉल पर शक्ल देख ले. अभी 10 करोड़ चाहिए, लेट किया तो 20 करोड़ लूंगा या फिर सीधा मारूंगा."  

बिजनेसमैन ने पुलिस को दिए आवेदन में तीन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल आने की शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए दो दिन में पैसे न देने पर परिणाम गंभीर भुगतने की चेतावनी देते हुए 10 करोड़ की मांग कर रहा है. व्यापारी ने पुलिस को इस मामले में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग कर उचित कार्रवाई के लिए लिखा. 

एसपी गजेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों के नंबर और लोकेशन ट्रेस किया जा रहे हैं. जरूरी कार्रवाई कर व्यापारी को सुरक्षा दी जाएगी. हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं और यदि अन्य किसी व्यक्ति को भी इस तरह की कॉल आती है तो वह पुलिस में इसकी सूचना दे सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement