कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर... 8 महीने के शावक की मौत; भारत में बचे अब इतने चीते

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा के 8 महीने के शावक की मौत हो गई. भारत में चीतों की संख्या घटकर 59 हुई. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
कूनो नेशनल पार्क में शावक की मौत. (Photo: ITG) कूनो नेशनल पार्क में शावक की मौत. (Photo: ITG)

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर सामने आई है. नामीबियाई मादा चीता आशा के 8 महीने के एक शावक की मौत हो गई. आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया था. अब उसके चार शावक ही बचे हैं. शावक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी.

चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्ट उत्तम कुमार शर्मा ने बताया, सोमवार सुबह नियमित मॉनिटरिंग की गई. इस दौरान मादा चीता आशा अपने 5 में से 4 शावकों के साथ नजर आई. एक शावक के गायब होने पर उसकी तलाश शुरू की गई. टीम ने काफी खोजबीन की. इसके बाद शावक मृत अवस्था में मिला.

Advertisement

शावक की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पार्क प्रबंधन ने 12 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट में इसकी पुष्टि की है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा.

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीकी टीम और हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट... कूनो नेशनल पार्क भेजे गए 97 ब्लैकबक 

उत्तम कुमार शर्मा के मुताबिक, शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या 53 रह गई है. इनमें भारत में जन्मे 40 चीते शामिल हैं. पार्क प्रबंधन के मुताबिक, इनमें से 15 चीते फिलहाल जंगल में खुले घूम रहे हैं.

वहीं, गांधी सागर अभयारण्य में चार और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (VDTR) में दो चीते मौजूद हैं. इस तरह भारत में चीतों की कुल संख्या अब 59 रह गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

Advertisement

फिलहाल शावक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है. पार्क प्रबंधन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »