'कई बार हो जाता है यार...', इतने बड़े हंगामे पर कैलाश विजयवर्गीय 'कूल', सिंघार का तंज- अब पहलवानी छोड़ें मंत्री जी

Kailash Vijayvargiya vs Umang Singhar: मध्य प्रदेश विधानसभा में मचे 'औकात' संग्राम के बाद अब जुबानी जंग सदन से बाहर गलियारों तक पहुंच गई है. CM मोहन यादव के माफी मांगने के बाद भी इस विवाद की आग ठंडी होती नहीं दिख रही है. कैलाश विजयवर्गीय के 'बिंदास' अंदाज और उमंग सिंघार के तीखे प्रहार ने राज्य की सियासत में नया उबाल ला दिया है.

Advertisement
CM के खेद जताने के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय के तेवर बरकरार.(File Photo) CM के खेद जताने के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय के तेवर बरकरार.(File Photo)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा में 'औकात' शब्द के इस्तेमाल पर हुआ बवाल अब निजी हमलों में तब्दील हो गया है. सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 'औकात' में रहने की नसीहत देने वाले संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान पर अब भी अडिग नजर आ रहे हैं. वहीं, उमंग सिंघार ने इसे इंदौर जल त्रासदी से ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया है.

Advertisement

सदन में हुए हंगामे और मुख्यमंत्री की माफी के बाद जब मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया, तो उनका अंदाज हमेशा की तरह बेबाक था. 

विजयवर्गीय ने कहा, "कई बार हो जाता है यार, बहुत सामान्य सी बात है. कभी-कभी गुस्सा आ जाता है."

BJP के सीनियर लीडर और मंत्री कैलाश ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को 'कप्तान' बताते हुए कहा, "कप्तान ने माफी मांग ली तो क्या हो गया यार." उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार का अपना एक अंदाज है, जिससे बहस बढ़ गई.

उमंग सिंघार का 'पहलवानी' वाला पलटवार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयवर्गीय के वरिष्ठ होने का हवाला देते हुए उन पर तीखा हमला बोला. सिंघार ने कहा कि एक वरिष्ठ मंत्री जब ऐसी भाषा का उपयोग करता है, तो उनकी मानसिक स्थिति समझी जा सकती है.

सिंघार ने तंज कसते हुए कहा, "कैलाश जी उम्रदराज हैं, उन्हें अब सदन में पहलवानी नहीं करनी चाहिए."

Advertisement

सिंघार का आरोप है कि अडानी डील और इंदौर (भागीरथपुरा) में गंदे पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर घिरी सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवाद पैदा कर रही है.

क्या था पूरा विवाद?
सिंघार ने आरोप लगाया था कि सिंगरौली में अडानी ग्रुप के साथ समझौते से सरकार 25 साल में 1.25 लाख करोड़ रुपये देने वाली है.

बहस के दौरान विजयवर्गीय ने सिंघार को 'औकात' में रहने को कहा, जिस पर सिंघार ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं तुम्हें औकात दिखा दूंगा." 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उन्होंने सदन से उन शब्दों के लिए माफी मांगी जो उन्होंने जाने-अनजाने में कहे थे. सिंघार ने कहा कि वह CM की बात का सम्मान करते हैं और संसदीय शिष्टाचार का सम्मान करते हैं. सिंघार ने कहा, "अगर मेरी तरफ से कुछ हुआ है, तो मैं भी अफसोस जाहिर करता हूं."

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे 'असहज स्थिति' बताते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं द्वारा हदें पार करना चिंताजनक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement