सुंदरबन के पत्तों से बनी मां दुर्गा... पंडाल में उमड़ा भारी जनसैलाब, अद्भुत प्रतिमा से नहीं हट रही लोगों की नजर

Jamshedpur Agrico Durga Puja News: जमशेदपुर के एग्रीको क्लब हाउस में सुंदरबन के पत्तों से बनी मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा. काल्पनिक पंडाल और भव्य लाइटिंग देखने उमड़ा भारी जनसैलाब. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
कल्पना से सजा एग्रीको क्लब हाउस पंडाल.(Photo:ITG) कल्पना से सजा एग्रीको क्लब हाउस पंडाल.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • जमशेदपुर,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और भव्य प्रतिमाओं की बात हो और एग्रीको क्लब हाउस का नाम न आए, ऐसा होना नामुमकिन है. इस बार एग्रीको पूजा कमेटी ने कुछ ऐसा अनोखा कर दिखाया है, जिसे देखने के लिए शहरभर से भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस वर्ष पंडाल को एक भव्य काल्पनिक थीम पर तैयार किया गया है, वहीं इस बार के आकर्षण का मुख्य केंद्र सुंदरबन के पत्तों से तैयार की गई मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमा है, जो अपने आप में अनूठी है.

Advertisement

जमशेदपुर के एग्रीको क्लब हाउस में सजे इस पंडाल के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. इस बार पंडाल की साज-सज्जा पूरी तरह से काल्पनिक थीम पर आधारित है.

पंडाल के अंदर प्लाईवुड की बेहद बारीक और आकर्षक कटिंग से डिजाइन तैयार किया गया है. इसके साथ ही, रात के समय यहाँ की जाने वाली अद्भुत लाइटिंग देखने वालों का मन मोह लेती है.

पंडाल के साथ-साथ मेले का भी विशेष आयोजन किया गया है, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा मां दुर्गा की उस प्रतिमा की हो रही है जिसे सुंदरबन के विशेष पत्तों से गढ़ा गया है. यहां पहुंचने वाले हर श्रद्धालु की जुबान पर बस एक ही बात है- ''मां की इस प्रतिमा से नजरें हटाना नामुमकिन है.''

आयोजकों और श्रद्धालुओं का उत्साह

एग्रीको पूजा कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, "इस बार हमने पूरी कोशिश की है कि पंडाल बिल्कुल अलग और काल्पनिक हो तथा मां की मूर्ति सबसे हटकर तैयार की जाए. सुंदरबन के पत्तों से मां की प्रतिमा का निर्माण किया गया है. प्लाईवुड कटिंग और लाइटिंग से पंडाल को सजाया गया है और हर साल की तरह इस बार भी हमें श्रद्धालुओं का अपार प्यार मिल रहा है." देखें VIDEO:- 

Advertisement

वहीं, दूर-दराज के इलाकों से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं (दीप्ती, उमेश कुमार यादव, सुनीता आदि) का कहना है कि वे हर साल एग्रीको पंडाल देखने आते हैं, लेकिन इस बार सुंदरबन के पत्तों से बनी यह प्रतिमा और भव्य काल्पनिक पंडाल ने इस बार के उत्सव को और भी खास बना दिया है. (रिपोर्ट: नीरज तिवारी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »