ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही... खुला पड़ा था 8 फीट गहरा चैंबर, पैर फिसलने से जा गरीं बुजुर्ग महिला

ग्वालियर के थाटीपुर में 8 फीट गहरे खुले चैंबर में बुजुर्ग महिला गिर गई. नगर निगम की लापरवाही ने महिला की जान खतरे में डाल दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद शांति बाई को बाहर निकाला गया.(Photo:Screengrab) करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद शांति बाई को बाहर निकाला गया.(Photo:Screengrab)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विवेकानंद चौराहे के पास बने खुले चैंबर में गिरकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. रविवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला का पैर फिसल गया और वह करीब 8 फीट गहरे चैंबर में जा गिरीं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी व सीढ़ी की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल महिला को तुरंत जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि चैंबर कई दिनों से बिना ढक्कन के खुला पड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ. इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

दअरसल ग्वालियर थाटीपुर थाना क्षेत्र के विवेक आनंद चौराहे के पास झोपड़ी में पति के साथ रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग शांति आज रविवार की सुबह 5 बजे शौच के लिए घर के पास गई हुई थीं. तभी पैर फिसलने से वह नगर निगम द्वारा बनाए गए नवनिर्मित खुले चैंबर में गिरी गई चैंबर करीब 8 फीट गहरा था और ऊपर कोई ढक्कन या सुरक्षा घेरा नहीं था. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. देखें VIDEO:- 

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी और सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू कर बुजुर्ग शांति को बाहर निकाला गया. गिरने से शांति बाई के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है. 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर: खुले सीवर चैंबर में गिर गया मजदूर, जब तक लोगों ने बाहर निकाला, हो चुकी थी मौत

बताया जा रहा है कि चैंबर कई दिनों से खुला पड़ा है. निगम की इस लापरवाही से आज बड़ा हादसा हो गया. गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई. वरना जान भी जा सकती थी. घायल शांति बाई को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. लेकिन इस घटना से साफ जाहिर होता है कि शहर की नगर निगम कितनी लापरवाह बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement