तड़पते रहे लोग, बनती रही रील! स्कॉर्पियो की टक्कर से 5 मौतें, घायलों को छोड़ वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग

ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में गुरुवार की रात एक ऐसी घटना घटी जिसने न सिर्फ 5 परिवारों को उम्र भर का गम दिया, बल्कि समाज की संवेदनहीनता भी दिखा दी. परशुराम चौराहे पर हुए इस भीषण हादसे में जहां एक ओर चीख-पुकार मची थी, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मोबाइल पर सेल्फी और वीडियो बनाने में मशगूल थे.

Advertisement
शीतला माता के दर्शनार्थियों से भरी ऑटो के स्कॉर्पियो ने उड़ाए परखच्चे.(Photo:Screengrab) शीतला माता के दर्शनार्थियों से भरी ऑटो के स्कॉर्पियो ने उड़ाए परखच्चे.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • ग्वालियर,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर मानवता के चेहरे पर सवालिया निशान लगा दिया है. ग्वालियर में ऑटो और कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. सभी शीतला माता के दर्शन करके लौट रहे थे. हादसे का सबसे शर्मनाक पहलू सामने आया है, जब लोगों ने घायलों और लाशों के बीच मदद करने की बजाय सेल्फी वीडियो बनाना शुरू कर दिया. 

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक लाशों के पास खड़ा बाल सहलाते हुए सेल्फी लेता नजर आ रहा है. पास खड़े कुछ लोगों ने गुस्से में कहा, ''किसी में हिम्मत नहीं है क्या? इन्हें बचाने की!''

घटना के समय कई लोग ऑटो से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. लोग मानवता की इस गिरावट पर सवाल उठा रहे हैं. देखें VIDEO:- 

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह हादसा इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला है क्योंकि श्रद्धालु धार्मिक दर्शन से लौट रहे थे, लेकिन सड़क पर उनकी मदद करने वाले नहीं मिले.

Advertisement

बता दें कि यह घटना थाठीपुर थाना इलाके के परशुराम चौराहे के पास हुई. जहां बोलेरो कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे. तेज रफ्तार कार से टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »