फांसी पर लटका मिला Super cop निशा शर्मा का शव, कहते थे दबंग पुलिस वाली  

गुना में सिटी कोतवाली में तैनात महिला आरक्षक निशा शर्मा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में पहचान रखने वाली निशा अपने सरकारी आवास में मृत पाई गईं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन घटना से स्तब्ध हैं और जवाब तलाश रहे हैं.

Advertisement
फांसी पर लटका मिला Super cop निशा का शव (Photo: itg) फांसी पर लटका मिला Super cop निशा का शव (Photo: itg)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

मध्यप्रदेश के गुना में सुपर कॉप कही जाने वाली महिला पुलिस आरक्षक निशा शर्मा ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 2016 बैच की आरक्षक निशा शर्मा वर्तमान में सिटी कोतवाली में पदस्थ थी. निशा मूलतः अशोकनगर जिले की निवासी थी जो गुना में पुलिस लाइन के सरकारी आवास OR/7 में रहती थी.

बुलेट बाइक चलाने की शौकीन निशा शर्मा बेहद हंसमुख मिजाज की युवती थी. निशा शर्मा की गिनती बेहद जांबाज और दबंग पुलिस कर्मचारियों में होती थी.VIP ड्यूटी के दौरान लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने में निशा शर्मा का मुकाबला नहीं था. बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले निशा ने अपनी बहन से फोन पर चर्चा की थी.

Advertisement

बुधवार सुबह 7 बजे भी अपनी दोस्त से फोन पर बातें की थीं, लेकिन उसके बाद सुबह 8 बजे जब काम वाली महिला घर पर काम करने पहुंची तो निशा ने दरवाजा नहीं खोला. एक घंटे बाद जब महिला कर्मचारी दोबारा लौटी तब भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ . पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से निशा का शव लटका हुआ था.

परिजनों ने बताया कि निशा उनकी होनहार बेटी थी,जो पुलिस में सेवाएं दे रही थी.बड़ी थी इसलिए घर की लाडली थी, सोचा नहीं था ऐसा कदम उठा लेगी.फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ,इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है.    

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »