MP: शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार चार लोगों की मौत, दो मासूम बच्चियों की भी गई जान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जिसमें दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं. एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान किशनलाल, उनके बेटे बंटी, पोती पूनम और सलोनी के रूप में हुई है.

Advertisement
बाइक से टकराई मर्सिडीज, 1 की मौत (सांकेतिक तस्वीर) बाइक से टकराई मर्सिडीज, 1 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • शिवपुरी,
  • 03 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह हादसा मढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास हुआ. बाइक पर सवार चारों लोग किसी पारिवारिक काम से जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Advertisement

रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान किशनलाल (57), उनके बेटे बंटी (27), पोती पूनम (4) और सलोनी (3) के रूप में हुई है. चारों एक ही परिवार के सदस्य थे और पास के ही गांव में रहते थे.

घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फरार वैन चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

थाना प्रभारी चौहान ने कहा, 'हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच जारी है और फरार आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.'

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »