मध्य प्रदेश के कूनो से आई बुरी खबर, 4 चीता शावकों की मौत से सनसनी, आधे खाए हुए थे शव

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KGP12 के एक महीने के चारों शावक मृत पाए गए हैं. मॉनिटरिंग टीम को 12 मई को मांद के पास उनके आंशिक रूप से खाए हुए शव मिले. प्रारंभिक आशंका है कि किसी जंगली जानवर ने उनका शिकार किया, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से साफ होगी. मादा चीता सुरक्षित है. इस घटना के बाद कूनो में 50 और गांधी सागर सहित देश में कुल 53 चीते बचे हैं.

Advertisement
शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और वे महज एक महीने के थे. Photo ITG शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और वे महज एक महीने के थे. Photo ITG

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है. यहां पार्क के जंगल में जन्मी मादा चीता KGP12 के चारों शावक मृत पाए गए हैं. 12 मई 2026 की सुबह जब मॉनिटरिंग टीम श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन पहुंची,तब उन्हें डेन साइट (मांद) के पास शावकों के शव मिले.

कूनो प्रबंधन के अनुसार, शावकों के शव आंशिक रूप से खाए हुए पाए गए हैं. इन शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और वे महज एक महीने के थे. मॉनिटरिंग टीम ने 11 मई की शाम को इन्हें अंतिम बार जीवित देखा था.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य जंगली जानवर ने इनका शिकार किया है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी.

राहत की बात यह है कि मादा चीता KGP12 पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है. विभाग की टीम फिलहाल उस इलाके की कड़ी निगरानी कर रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे. अधिकारियों का कहना है कि पार्क में मौजूद अन्य सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं.

क्या है चीता प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति?
फील्ड डायरेक्टर की दी गई जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब कुल 50 चीते बाकी बचे हैं. इनमें से 33 चीते वे हैं जिनका जन्म भारत में ही हुआ है. इसके अलावा, गांधी सागर अभयारण्य में भी 3 चीते मौजूद हैं. इस हिसाब से देश में चीतों की कुल संख्या अब 53 है.

Advertisement

शावकों की शार्ट फिल्म जारी की गई थी
बता दें कि पिछले 2 दिनों से कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को लेकर उत्साह का वातावरण था. क्योंकि10 मई को मदर्स डे पर मादा चीता और शावकों की शार्ट फिल्म जारी की गई थी, फिर 11 मई को सीएम डॉ मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीताओ को बाड़े से खुले जंगल मे रिलीज किया था, लेकिन इसके अगले ही 4 शावकों की मौत की खबर ने कूनो प्रबंधन को सकते में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »