सोफे पर बैठने ही वाले थे कि अचानक... फोम के बीच छिपा बैठा था 'काल', परिवार के उड़ गए होश

Betul News: बैतूल के बडोरा स्काई सिटी में घर के सोफे के अंदर 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा निकल आया. सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
बारिश के बाद बिल में भरा पानी तो घर में घुसा कोबरा.(Photo:Screengrab) बारिश के बाद बिल में भरा पानी तो घर में घुसा कोबरा.(Photo:Screengrab)

राजेश भाटिया

  • बैतूल ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में उसे समय एक परिवार में हड़कंप मच गया जब सोफे के अंदर कोबरा सांप दिखा परिवार ने तत्काल सर्प मित्र को सूचना दी और रेस्क्यू कर कोबरा को जंगल में छोड़ा गया.

दरअसल, लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. गुरुवार सुबह बैतूल के बडोरा स्काई सिटी निवासी महेश बोखारे के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के सोफे के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा छिपा हुआ मिला. 

Advertisement

बोखारे परिवार ने बताया कि जब वह रोजाना की तरह सोफा पर बैठने वाले थे, तभी अचानक फुफकारने की आवाज आई. जब करीब से देखा तो पाया कि सोफे के फटी जगह से सांप अंदर जगह बनाकर बैठा हुआ है. यह देख परिवार ने सर्पमित्र को सूचना दी. 

सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया. देखें VIDEO:- 

बताया जा रहा है कि बुधवार रात हुई तेज बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर गया, जिससे वे सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर निकल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »