मां से झगड़े के बाद बड़े तालाब पहुंची युवती, छलांग लगाने ही वाली थी कि ऐन वक्त पर गोताखोर ने पकड़ लिया हाथ, Video

भोपाल के वीआईपी रोड पर बड़े तालाब में छलांग लगाने की कोशिश कर रही 22 वर्षीय युवती को गोताखोर फैजुल्ला खान ने समय रहते बचा लिया. प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने मां से पैसों के लेनदेन और बहन से विवाद की बात बताई. तलैया थाना पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और उसे समझाइश दे रही है.

Advertisement
भोपाल के बड़े तालाब में युवती ने कूदने की कोशिश. (Photo: Screengrab) भोपाल के बड़े तालाब में युवती ने कूदने की कोशिश. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर बड़े तालाब के किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22 वर्षीय एक युवती ने तालाब में छलांग लगाने की कोशिश की. युवती तालाब के किनारे बने सोलर पैनल पर जाकर बैठ गई थी. वह पानी में कूदने की कोशिश कर रही थी, तभी वहां मौजूद गोताखोर फैजुल्ला खान की नजर उस पर पड़ गई. उन्होंने बिना देर किए युवती को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर तलैया थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में युवती ने पारिवारिक विवाद को इस घटना की वजह बताया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब के किनारे की है. युवती तालाब के किनारे बने सोलर पैनल पर बैठी थी और बड़े तालाब में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान गोताखोर फैजुल्ला खान ने उसे देख लिया. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फैजुल्ला खान ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने युवती को समय रहते पकड़ लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो युवती गहरे पानी में डूब सकती थी. गोताखोर की सतर्कता से युवती की जान बच गई.

Advertisement

छलांग लगाने से पहले गोताखोर ने पकड़ा

घटना के दौरान वीआईपी रोड पर लोगों के बीच हलचल मच गई. युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने संरक्षण में लिया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका अपनी मां से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. युवती अपनी मां से अलग रह रही थी. इसके बाद जहां वह रह रही थी, वहां भी उसकी अपनी बहन से कहासुनी और झगड़ा हो गया.

बताया जा रहा है कि परिवार में लगातार हो रहे विवादों से परेशान होकर युवती बड़े तालाब के किनारे पहुंच गई थी. यहां उसने तालाब में छलांग लगाने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते गोताखोर की नजर उस पर पड़ गई और उसे सुरक्षित बचा लिया गया. फिलहाल पुलिस युवती के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. मां और बहन के साथ हुए विवाद से जुड़ी परिस्थितियों को भी समझने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

तलैया थाना पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद तलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई और उससे पूछताछ शुरू की. पुलिस का कहना है कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस युवती को समझाइश भी दे रही है कि पारिवारिक विवाद या किसी अन्य परेशानी के कारण अपनी जान को खतरे में डालने वाला कदम न उठाए. परिवार में विवाद होने पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय मदद लेना जरूरी है.

एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में 22 वर्षीय युवती छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान गोताखोर फैजुल्ला खान ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. एसीपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने अपनी मां और बहन से विवाद की बात बताई है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और युवती को समझाइश दी जा रही है. फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना में गोताखोर फैजुल्ला खान की समय पर दिखाई गई सतर्कता अहम रही, जिसकी वजह से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »