MP: थार की छत पर बैठकर किया जानलेवा स्टंटबाजी, लड़का-लड़की का वीडियो वायरल

भोपाल में टीटी नगर थाने के पास चलती थार की छत पर लड़का और लड़की बैठे नजर आए. देर रात के बताए जा रहे इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है. यातायात पुलिस के उपायुक्त बसंत कोल सीसीटीवी फुटेज के जरिए गाड़ी की पहचान करा रहे हैं, जबकि एडीसीपी अनिल शर्मा ने भी जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Advertisement
पुलिस ने लिया संज्ञान.(Photo: Screengrab) पुलिस ने लिया संज्ञान.(Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. टीटी नगर थाने के पास एक चलती थार की छत पर लड़का और लड़की बैठे नजर आए. जान जोखिम में डालकर किए गए इस खतरनाक सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है.

Advertisement

चलती गाड़ी की छत पर बैठकर सफर करने का यह नजारा सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है. इस तरह की लापरवाही से थार में बैठे लोगों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भोपाल में रॉन्ग साइड को लेकर खूनी बवाल, बाइक सवारों पर चाकू से हमला कर फरार हुए 3 आरोपी

देखें वीडियो...

वायरल वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर यातायात पुलिस के उपायुक्त बसंत कोल ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीटी नगर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि थार कार की पहचान की जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन की पहचान होते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वहीं, भोपाल पुलिस के एडीसीपी अनिल शर्मा ने भी थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है और जल्द ही कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »