कुशीनगर एक्सप्रेस में शर्मनाक वारदात... ट्रेन छूटने के डर से AC कोच में चढ़ी थी बुजुर्ग महिला, टीटीई ने घूंसा मारकर तोड़े दांत

MP News: भोपाल में 75 वर्षीय महिला से मारपीट का मामला सामने आया है. ट्रेन छूटने के डर से AC कोच में चढ़ी बुजुर्ग महिला पर टीटीई ने घूंसा मार दिया. इस हमले में बुजुर्ग महिला के दांत टूट गए.

Advertisement
नर्मदापुरम से भोपाल आ रही थी महिला.(File Photo) नर्मदापुरम से भोपाल आ रही थी महिला.(File Photo)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे की सुरक्षा और सेवा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो केवल अपनी ट्रेन न छूट जाए इस डर से पास के एसी कोच में चढ़ गई थी, उसे टीटीई (TTE) के गुस्से और हिंसक व्यवहार का शिकार होना पड़ा. आरोप है कि टीटीई ने महिला के चेहरे पर इतनी जोर से घूंसा मारा कि उनके दांत टूट गए.

Advertisement

पीड़ित महिला सुशीला देवी भोपाल की पूर्वी रेलवे कॉलोनी की रहने वाली हैं. 6 मई को वह नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से भोपाल लौट रही थीं. सुशीला देवी को ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस पकड़नी थी. स्टेशन पर ट्रेन चलने ही वाली थी, तभी ट्रेन छूटने के डर से वह पास के एसी (AC) कोच में चढ़ गईं.

कोच में चढ़ते ही वहां मौजूद टीटीई आगबबूला हो गया. बुजुर्ग महिला को उस कोच में देखकर उसने अपना आपा खो दिया और उनके चेहरे पर जोरदार घूंसा जड़ दिया. इस हमले में बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकलने लगा और उनके दांत टूट गए. 75 साल की उम्र में इस तरह की हिंसा ने महिला को सदमे में डाल दिया.

घूंसा लगते ही टूटे बुजुर्ग महिला के दांत

GRP में शिकायत दर्ज
घटना के बाद सुशीला देवी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता और उनके परिवार ने आरोपी टीटीई की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निलंबन की मांग की है.

Advertisement

पुलिस का बयान
जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. रेलवे के नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन किसी यात्री के साथ मारपीट करना कानूनन अपराध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement