एक हाथ में सामान, दूसरे में बच्चे को लटकाया... दिवाली-छठ में घर जाने की होड़! डरा देगा भोपाल स्टेशन का ये VIDEO

दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की होड़ में यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी है. भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए.

Advertisement
भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं. (Photo- ITGD) भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं. (Photo- ITGD)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

दिवाली और छठ पर्व के चलते भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. स्टेशन पर हालात ऐसे बन गए हैं कि ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है. भीड़ के बीच एक यात्री एक हाथ में भारी सामान और दूसरे हाथ पर बच्चे को लटकाए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता नजर आया.

Advertisement

स्टेशन का ये मंजर बेहद चिंताजनक है और बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहा है. दीपावली के त्योहार पर देशभर में लोग अपने परिवार और अपनों के साथ खुशियां मनाने के लिए घर लौट रहे हैं. 

वहीं, दिवाली के साथ छठ पर्व की तैयारियों के चलते भी बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह नगरों की ओर रवाना हो रहे हैं. इसके चलते भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. लोग ट्रेन के दरवाजों पर लटककर और धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चिंता बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है.

भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आने की शिकायतें सामने आ रही हैं.

Advertisement

अगर इसी तरह यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करती रही, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. ट्रेन के दरवाजे पर फिसलने, प्लेटफॉर्म पर गिरने या भीड़ में बच्चों के दबने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स की मौत

त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल, व्यवस्थित कतारें, प्लेटफॉर्म पर निगरानी और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं. सवाल ये है कि क्या रेलवे प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या समय रहते यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »