धूम फिल्म से आइडिया, खंभे पर चढ़ने की प्रैक्टिस, लेकिन... भोपाल म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का ऐसे बनाया प्लान

भोपाल के स्टेट म्यूजियम में चोरी की एक बड़ी घटना होने से बच गई. यहां चोर ने करोड़ों रुपये के सिक्के और अन्य सामान अपने बैग में भर लिए, लेकिन वो 25 फीट ऊंची दीवार नहीं फांद पाया और पकड़ा गया. उसने बताया कि वो अपने बेटे के साथ कई बार म्यूजियम आ चुका है, उसके बाद इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी.

Advertisement
चोर ने म्यूजियम में चोरी करने का प्लान कैसे बनाया? चोर ने म्यूजियम में चोरी करने का प्लान कैसे बनाया?

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 04 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेट म्यूजियम से करीब 15 करोड़ के पुरातात्विक महत्व के सिक्के और अन्य सामान चोरी करने वाला चोर करीब 25 फीट ऊंची दीवार नहीं फांद पाया और पकड़ा गया. इस तरह म्यूजियम में एक बड़ी चोरी होने से बच गई. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि धूम फिल्म देखकर उसे म्यूजियम से चोरी करने का आइडिया आया था और जबसे म्यूजियम में चोरी करने का प्लान बनाया है तबसे अपने बेटे के साथ कई बार म्यूजियम आ चुका था. इतना ही नहीं दीवार फांदने के लिए उसने खंभे पर चढ़ने की प्रैक्टिस भी की. 

Advertisement

चोर ने बताया कि उसने रविवार की दोपहर टिकट लेकर स्टेट म्यूजियम में प्रवेश किया था, जिसके बाद वो सीढ़ियों के नीचे छिप गया था. कुछ घंटों बाद म्यूजियम का ताला लग गया था. तब वह बाहर निकला और देखा तो बाहर कुछ होमगार्ड और प्राइवेट गार्ड भी घूम रहे थे. चोरी करने के बाद उसने लगभग 25 फीट की दीवार कूदने का प्रयास किया पर वह कूदने में असमर्थ रहा. पुलिस को शक है कि म्यूजियम में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म बंद होने एवं दरवाजे कमजोर होने के चलते आरोपी ने घटना को इतनी आसानी से अंजाम दे दिया. 

सोमवार की छुट्टी और जब मंगलवार को कर्मचारी पहुंचे तो...  

दरअसल, मंगलवार की सुबह जब म्यूजियम के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो कमरों के टूटे ताले और खाली बॉक्स देखकर उनके पसीने छूट गए. इसकी जानकारी तुरंत श्यामला हिल्स पुलिस थाने को दी गई. पुलिस जब म्यूजियम पहुंची तो देखा कि वहां पर दो रूम के ताले टूटे हुए थे, जिनमें सोने- चांदी के पुरातत्व आभूषण और सिक्के समेत अन्य सामग्री रखी थी. म्यूजियम के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि रविवार को शाम को म्यूजियम बंद किया था. सोमवार को अवकाश होने से म्यूजियम बंद रहता है इसलिए म्यूजियम के अंदर सभी कमरों में ताला लगा दिया जाता है और सील बंद कर दिया जाता है.  

Advertisement

MP: कड़ी सुरक्षा, CCTV के बावजूद स्टेट म्यूजियम में घुसा चोर, करोड़ों के सिक्के चुराए और फिर...

बिहार के गया का रहने वाला है आरोपी 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले म्यूजियम परिसर में सभी गेट पर ताले लगवाए और कई टीमों ने पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी घायल अवस्था में मिला जो कि 25 फीट की दीवार फांदने में असमर्थ रहा था. पुलिस ने आरोपी से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनोद यादव बताया. उसने कहा कि वो बिहार के गया जिले का रहने वाला है. उसके पास से एक थैला मिला, जिसमें राज्य म्यूजियम से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के समेत अन्य सामग्री मिली जिनकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है. 

चोर के पास से क्या-क्या मिला? 

आरोपी चोर के पास से सोने और अन्य धातु के गुप्त काल से लेकर मुगल काल तक के छोटे-बड़े कुल 98 सिक्के, चांदी के छोटे-बड़े कुल 75 सिक्के, तांबे के छोट-बड़े कुल 38 सिक्के, एक सोने का मेडल और 12 मिश्रित धातु के छोटे-बडे मैडल, रायल गैलरी के चांदी व मिश्रित धातु के बेशकीमती आर्टिकल जिनकी कुल कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये है, बरामद किए गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »