बैतूल: ससुराल से बेटी को विदा कराके ला रहे थे गांववाले, सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत

बैतूल के चिचोली थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई. 23 लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से 18 की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Advertisement
हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस. हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस.

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 04 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • बैतूल में ट्रैक्टर पलटने से 5 की मौत, 23 घायल
  • शादी के बाद बेटी की पहली विदा कराकर लौट रहे थे

मध्य प्रदेश के बैतूल में देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हुए हैं. घायलों को चिचोली अस्पताल लाया गया. 18 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि बैतूल के चिचोली थानाक्षेत्र के सिया गांव में शुक्रवार देर रात इमलीढाना से बोन्दरी गांव जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस ट्रैक्टर ट्राली में 35 से ज्यादा लोग सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बोन्दरी गांव के डोमा उइके की बेटी सरोज की शादी 2 दिन पहले इमली ढाना में हुई थी. विवाह के कुछ दिन बाद बेटी को वापस लाने की परंपरा है. इसलिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रिश्तेदार और ग्रामीण इमली ढाना गए थे. सरोज को गाड़ी से बोंदरी गांव भिजवा दिया गया था. जबकि, बाकी लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गांव लौट रहे थे. रात में वापस आते समय कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »