शू रैक को ऐसे रखें सहेज कर

घर एक कोने में रखे शू रैक को साफ रखने के ये कुछ आसान टिप्‍स आपके फुटवेयर और शू रैक दोनों को सहेज कर रखने में आपकी मदद करेंगे. 

Advertisement
शू रैक की सफाई करते रहना भी जरूरी है शू रैक की सफाई करते रहना भी जरूरी है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

घर में मौजूद हर छोटी बड़ी चीज का रखरखाव करना हमारी जिम्‍मेदारी का एक हिस्‍सा होता है ताकि घर की चीजों को लंबे समय तक सहेज के रखा जा सके. कई बार हम सफाई करते समय घर की ऐसी ही छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना भूल जाते हैं.

शू रैक उन्‍हीं छोटी चीजों का एक हिस्‍सा है जिसे हम लगभग हर रोज इस्‍तेमाल करते हैं. घर के एक कोने में रखे शू रैक पर हमारा ध्‍यान कभी-कभी ही जा पाता है. शू रैक को साफ रखने से उसमें रखे जाने वाले जूते-चप्पलों का बचाव गंदगी से होता है.

Advertisement

घर एक कोने में रखा शू रैक अगर साफ सुथरा होगा तो घर की शोभा को खराब करने से भी बचा रहेगा. आइए जानें, अपने फुटवेयर और घर दोनों के अहम हिस्से को ऐसे रखें सहेज की
मदद से.

- शू रैक को ऐसी जगह रखें जहां पर धूल मिट्टी कम आती हो ताकि इसे रोज साफ करने की जरूरत न पड़े.
- शू रैक अगर लकड़ी का हो तो हमेशा ध्यान रखें कि लकड़ी पॉलिश की गई हो ताकि दीमक से लकड़ी बची रहे.
- रोज नहीं तो हफ्ते में एक बार शू रैक को जरूर साफ करें. आप चाहे तो बाजार में उपलब्‍ध शू रैक साफ करने की किट भी ला सकती हैं.
- शू रैक अगर लोहे का है तो इसे ज्‍यादा पानी से . इसमें जंग जल्‍दी लगने का खतरा रहता है.
- शू रैक की सफाई से बचने के लिए कैबिनेट शू रैक का इस्‍तेमाल करना फायदे का सौदा रहता है.
- घर में सदस्‍यों की संख्‍या अगर ज्‍यादा हो तो दो शू रैक भी रखे जा सकते हैं. ऐसा करने से यह गंदा भी कम होगा और फुटवेयर खराब होने से बचे रहेंगे.
- मौसम के बदलावों को हमेशा ध्‍यान रखें जैसे, सर्दी और बरसात के मौसम की नमी से शू रैक को बचाना जरूरी है.
- कई फुटवेयर ऐसे होते हैं जिनका तो उन्‍हें शू रैक में रखने की बजाय डिब्‍बे में पैक करके अलग रख दें.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement