बच्चे को सिर्फ वेजिटेरियन खिलाना पड़ा मां-बाप को महंगा

कई बार बहुत अधिक ख्याल रखने के चक्कर में ही कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ये घटना कुछ ऐसी ही है.

Advertisement
आप अपने बच्चे को कौन सी डाइट देते हैं? आप अपने बच्चे को कौन सी डाइट देते हैं?

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

शायद ही कोई ऐसी मां होगी जिसे अपने बच्चे के खाने-पीने की चिंता नहीं होती होगी. हर मां को ये चिंता रहती है कि उसके बच्चे ने खाना खाया या नहीं... उसे पूरा पोषण मिल रहा है या नहीं...

लेकिन कई बार बहुत अधिक ख्याल रखने के चक्कर में ही कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ये घटना कुछ ऐसी है. इटली के मिलान में एक कपल से उनके बच्चे की कस्टडी इस लिए छीन ली गई क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे को स्ट्रिक्ट वेगन डाइट पर रखा था.वेगन, मतलब पूरी तरह शाकाहार.

Advertisement

बच्चे की उम्र तो एक साल थी लेकिन इस वजह से एक साल के उस बच्चे का वजन तीन महीने के बच्चे जितना ही था. जब बच्चे को उसके दादा-दादी अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का वजन सिर्फ पांच किलोग्राम ही है. जब बच्चे का ब्लड टेस्ट किया गया तो पता चला कि उसके शरीर में कैल्शि‍यम का पर्सेंट सर्वाइव करने के लिए जरूरी पर्सेंट से भी कम है.

इसके बाद बच्चे की हार्ट सर्जरी करनी पड़ी. फिलहाल तो बच्चा ठीक हो रहा है. हालांकि हार्ट सर्जरी, डाइट की वजह से नहीं करनी पड़ी. डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे को ये समस्या पहले से ही रही होगी लेकिन शरीर में कैल्शियम की कमी के चलते ये बढ़ गई.

जज Ciro Cascone ने एक इटैलियन न्यूजपेपर से कहा, ये बिल्कुल साफ है कि बच्चे को स्ट्रिक्ट वेगन डाइट पर रखा गया था. जिस उम्र में बच्चे बढ़ते हैं उन्हें एक स्ट्रिक्ट डाइट पर रखना सही नहीं. यहां तक कि मां-बाप पूरे पोषण के लिए

Advertisement

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आप बच्चे को किसी चीज से दूर रखना चाहते हैं तो कोई बुराई नहीं है. लेकिन ऐसा करने से जिन चीजों का पोषण उसे नहीं मिल पा रहा है उसे सप्लीमेंट्स देकर पूरा करें.

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब वेगन डाइट को लेकर सवाल उठे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement