लाइफस्‍टाइल से जुड़ी बीमारी है Bladder Cancer, ये होते हैं लक्षण

ब्‍लैडर कैंसर के कारण कुछ माह पहले विनोद खन्‍ना का निधन हुआ था. जानिए कैसे होते हैं इस कैंसर के लक्षण...

Advertisement
अपने आखिरी दिनों में ऐसे हो गए थे विनोद खन्‍ना अपने आखिरी दिनों में ऐसे हो गए थे विनोद खन्‍ना

विनोद खन्‍ना की मौत ब्लैडर कैंसर के कारण हुई थी. खबरों के मुताबिक वे पिछले सात सालों से इस बीमारी से झूझ रहे थे, लेकिन इससे बच नहीं सके. आज आप भी जानिए क्‍या होता है ये कैंसर, कैसे होते हैं इसके लक्षण और कौन इसकी जद में आने के खतरे में सबसे अधिक है.

ब्लैडर कैंसर

डॉक्‍टर्स के मुताबिक शरीर में ब्लैडर की वॉल के टिश्यूज के इंफैक्टेड होने से ये कैंसर आरंभ होता है. शुरुआत में ब्‍लैडर में खून के थक्के जमने आरंभ होते हैं.

Advertisement

ये हैं लक्षण

- इसके आरंभिक लक्षणों में यूरीन के साथ ब्‍लड आना बताया जाता है. दरअसल जब ब्‍लैडर इन्‍फेक्टिड होता है तो ऐसा होता है.

- ब्‍लैडर में इन्‍फेक्‍शन के कारण यूरीन करते समय जलन और तेज दर्द होता है. अगर ये लंबे समय तक बना रहे या बार-बार हो तो सचेत हो जाना चाहिए.

- ये एक सामान्‍य लक्षण है जो कई बड़ी बीमारियों में होता है. ये है बिना किसी वजह के तेजी से वजन कम हो जाना. अगर आपके साथ ऐसा हुआ है या हो रहा है जो इसे हल्‍के में ना लें. इसके साथ ही थोड़ा सा काम करके थक जाना और कमजोरी रहना भी इसके लक्षणों में शामिल है.

- यूरीन के साथ सफेद टिश्‍यूज डिस्‍चार्ज होना और पेट के निचले हिस्‍से यानी पेल्विक रीजन में दर्द बने रहना.

Advertisement

- इससे पीडि़त लोग अक्‍सर हड्डियों में लगातार दर्द रहने की शिकायत भी करते हैं.

- अगर बार-बार यूरीन इन्‍फेक्‍शन हो रहा हो तो भी ये इसका एक लक्षण हो सकता है.

कौन हैं जद में

डॉक्‍टर्स और तमाम स्‍टडीज कहती हैं कि इस बीमारी की जद में 60 साल से ज्‍यादा के लोग सबसे अधिक हैं. साथ ही, ऐसे लोग जिनका वजन ज्‍यादा होता है वे भी इसके खतरे में होते हैं. ज्‍यादा स्‍मोकिंग करने वाले और शराब का अत्‍यधिक सेवन करने वालों को ये होने का खतरा अधिक होता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »