विजेंदर ने लॉन्च किया फिटनेस पर ऐप, बताए जाएंगे सुपरफिट रहने के फंडे

विजेंदर ने बताया कि फिलहाल एंड्रॉयड फॉर्मेट मे लॉन्च किए गए इस ऐप में जनरल फिटनेस, एक्सरसाइज, इक्विपमेंट्स, डाइट-प्लान आदि के बारे में जो कुछ भी जानना चाहते हैं, वो सब मिलेगा. विजेंदर ने ऐप में अपने फिटनेस के फंडे भी साझा किए हैं कि किस तरह वो खुद को रखते हैं.

Advertisement
बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता विजेंदर सिंह बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता विजेंदर सिंह

खुशदीप सहगल

  • गुड़गांव,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता विजेंदर सिंह ने फिटनेस को लेकर एक खास ऐप को लॉन्च किया है. फन फिटनेस नाम के इस ऐप में फिटनेस से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद हैं. गुड़गांव में भांगड़े की धुनों के बीच ऐप को लॉन्च करते वक्त विजेंदर ने कहा कि आप किसी भी फील्ड में हों लेकिन फिटनेस हर जगह बहुत मायने रखती है.

Advertisement

विजेंदर ने बताया कि फिलहाल एंड्रॉयड फॉर्मेट मे लॉन्च किए गए इस ऐप में जनरल फिटनेस, एक्सरसाइज, इक्विपमेंट्स, डाइट-प्लान आदि के बारे में जो कुछ भी जानना चाहते हैं, वो सब मिलेगा. ने ऐप में अपने फिटनेस के फंडे भी साझा किए हैं कि किस तरह वो खुद को रखते हैं फाइटिंग फिट. इस मौके पर विजेंदर के साथ ऐप के डेवेलपर निखिल भी मौजूद थे.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की भयावह स्थिति पर सवाल किए जाने पर ने चिंता जताई. विजेंदर ने सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया. विजेंदर ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की आवश्यकता बताई. विजेंदर ने अगले महीने दिल्ली में होने वाली अपनी प्रो-बॉक्सिंग फाइट के लिए फैंस को आमंत्रित भी किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »