भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और उनकी पत्नी नीता अंबानी की शादी को 8 मार्च 2026 को पूरे 41 साल हो गए. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी के लिए दिल से निकली भावनाएं व्यक्त करते नजर आते हैं.
वीडियो में मुकेश अंबानी बताते हैं कि उनकी जिंदगी में नीता अंबानी की क्या अहमियत रखती हैं. वे नीता सिर्फ अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त बताते हैं. वायरल वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी को अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा और परिवार का मजबूत केंद्र बताते हैं. इसके साथ ही नीता को सभी चीजों के लिए धन्यवाद भी कहते हैं. यही वजह है कि उनकी यह भावुक बातें लोगों के दिल को छू रही हैं और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
40 साल पहले मार्च में शुरू हुई थी मुकेश-नीता अंबानी की खूबसूरत कहानी
वीडियो में मुकेश अंबानी बताते हैं कि करीब 40 साल पहले मार्च के इसी महीने में नीता अंबानी उनकी जिंदगी में आई थीं. तभी से वह उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गई हैं. उन्होंने कहा कि जब वो अपनी पत्नी के बारे में बताने की कोशिश करते हैं, तो शब्द कम पड़ जाते हैं, क्योंकि नीता उनके लिए सिर्फ पत्नी नहीं बल्कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं.
बता दें, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 को हुई थी.
'हमारे परिवार का सितारा हैं नीता'- मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने वीडियो में कहा कि नीता अंबानी अपने प्यार, करुणा और समझदारी की ताकत से पूरे परिवार का केंद्र बन गई हैं. उनके मुताबिक, आज परिवार के सभी सदस्य उनके आसपास ऐसे जुड़े हैं जैसे सितारों के चारों तरफ ग्रह और चांद घूमते हैं.
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि नीता उनके जीवन की एंकर (सहारा) हैं. उन्होंने बताया कि आज वो जो कुछ भी हैं, उसमें नीता का बहुत बड़ा योगदान है. वो सिर्फ उनकी जीवनसंगिनी ही नहीं, बल्कि उनके लिए मोरल कंपास की तरह भी काम करती हैं.
जामनगर और सफलता की को-किएटर हैं नीता अंबानी
मुकेश अंबानी ने अपनी बात में ये भी कहा कि नीता अंबानी ने उन्हें जीवन का सबसे बड़ा सबक सिखाया और वो ये है कि 'जिंदगी में वैल्यूज (संस्कार) वैल्यूएशन (दौलत) से ज्यादा जरूरी होते हैं.'
मुकेश ने ये भी कहा कि उनके जीवन की उपलब्धियों और जामनगर के डेवलपमेंट में भी नीता अंबानी की बड़ी भूमिका रही है. उनके मुताबिक, नीता सिर्फ उनके जीवन की साथी नहीं बल्कि उनकी सफलताओं की को-क्रिएटर भी हैं.
'थैंक यू नीता, तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो'- मुकेश अंबानी
वीडियो के आखिर में मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'थैंक यू, नीता. तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो.' वायरल होते इस वीडियो को देखकर लोग कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क