जानें, पुरुषों को क्यों भाती हैं छोटे कद की महिलाएं

एक अध्ययन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुरुषों को छोटे कद की महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगती हैं. जी हां, नजीर के तौर पर आप अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को ले सकते हैं.

Advertisement
Couple Couple

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

कद कम होने की वजह से अगर आपको यह लगता है कि कोई भी लड़का आपको पसंद नहीं करेगा, तो संभवत: आप गलत हैं. क्योंकि हालिया अध्ययन की रिपोर्ट कुछ और ही सच्चाई बयां कर रही है. अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों को छोटे कद की महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगती हैं.

यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास में किया गया है.

Advertisement


अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार अपने बराबर कद या खुद से ज्यादा कद वाली लड़कियों के मुकाबले पुरुष ऐसी महिलाओं के साथ ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं, जिनका कद उनसे काफी कम है.

आप भी जानिये, पुरुषों को आखिर क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की महिलाएं...

पहुंचती हैं सीने तक
छोटे कद की महिलाएं के सीने तक पहुंचती हैं. ऐसे में पार्टनर को गले लगाते हुए उन्हें आराम महसूस होता है.


होता है रोमांटिक नेचर
ऐसा मानना है कि छोटे कद की महिलाओं का नेचर रोमांटिक होता है. अपने पार्टनर को वो ज्यादा खुश रखती हैं और कामयाब होती हैं.

रखती हैं ज्यादा ख्याल
रोमांटिक नेचर के साथ-साथ छोटे कद वाली महिलाएं ज्यादा केयर करने वाली भी होती हैं. लंबी लड़कियों के मुकाबले छोटे कद वाली लड़कियों में रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा गंभिरता दिखती है.  

Advertisement


होता है अच्छा फीगर
ब्रूनेल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार लड़कों को ऐसी लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं, जिनका कद छोटा हो, पर पैर लंबे और फीगर अच्छा हो. रिपोर्ट के अनुसार ऐसी लड़कियों का दिमाग भी लंबी लड़कियों के मुकाबले तेज होता है.

हाई हील से निखरती है पर्सनैलिटी
छोटे कद की लड़कियां हील्स पहने हुए बहुत अच्छी लगती हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और निखर जाती है. उनकी ओर आकर्षित होने की एक वजह यह भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement