पार्टनर को ऐसे बताएं अपने एक्स के बारे में

हर किसी का कोई न कोई ऐसा राज तो होता ही है जिसे वह किसी से भी शेयर नहीं करना चाहता है. शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों को ही इस बात की सबसे अधिक चिंता होती है कि अगर उसके पार्टनर को उसके पूर्व संबंध के बारे में पता चल गया तो...

Advertisement
पार्टनर को बताएं दिल की बात पार्टनर को बताएं दिल की बात

भूमिका राय

  • नई दि‍ल्ली,
  • 16 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

जरूरी नहीं कि आपका जो पहला रिश्ता हो वह अपने अंजाम तक पहुंच पाए या वह आपके लिए एकदम सही हो. जब आप इस रिश्ते से निकलकर आगे बढ़ते हैं तो पीछे आपका एक पास्ट छूट जाता है. ऐसे राज कोई बाहर नहीं लाना चाहता.

लेकिन आपके पार्टनर को यह बात कहीं और से या किसी और से पता चले, इससे बेहतर यही होगा कि आप खुद ही उन्हें सब कुछ सच-सच बता दें. वैसे भी झूठ की बुनियाद पर खड़ा कोई भी रिश्ता बहुत दिन तक टिक नहीं सकता है.

Advertisement

पर यह बात गंभीर है. ऐसे में आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि इसे बताने का तरीका सही हो. सही बात को गलत तरीके से कहने पर बात बनने की बजाय बिगड़ जाती है. आप चाहें तो ये कुछ तरीके आजमा सकते हैं :

1. पहली मुलाकात में भूलकर भी ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं करें. ऐसा करना गलत साबित हो सकता है. अपने , एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ने दीजिए. उसके बाद ही इस बात का जिक्र करें.

2. अपने कॉलेज के दिनों का जिक्र करते हुए और अपने दोस्तों की कहानियां सुनाते-सुनाते भी आप अपने पार्टनर को अपने एक्स के बारे में बता सकते हैं.

3. अगर आप कोई देख रहे हैं और फिल्म में भी कुछ ऐसा ही दिखाया जा रहा है तो भी आप अपनी बात रख सकते हैं. इससे आपके पास रेफरेंस देने का साधन रहेगा.

Advertisement

4. इस . ऐसा न हो कि वो पहले से ही किसी बात को लेकर परेशान और तनाव में हों और आपकी बात सुनने के बाद उसे समझ ही न पाए.

5.आप चाहें तो किसी कागज पर ये सारी बातें अच्छे अंदाज से लिखकर भी अपने पार्टनर को अपने इस राज के बारे में बता सकते हैं.

तरीका चाहे जो भी हो, पर आपको अपनी बात इस तरह से करनी चाहिए जिससे यह लगे कि वो आपका अतीत था और वर्तमान में आप इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement