'दिल टूटा तो पहाड़ों पर चली गई', इस खूबसूरत साध्वी ने बताया ब्रेकअप के बाद कैसी थी जिंदगी

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया कभी एक मॉडल हुआ करती थीं. लेकिन आज उन्होंने संन्यासी जीवन अपना लिया है और वह एक साध्वी बन गई हैं. एक इंटरव्यू में हर्षा ने अपने बीते कल के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें किसी से प्यार हुआ था. लेकिन धीरे-धीरे सारे रिश्ते उनसे दूर होते चले गए.

Advertisement
हर्षा रिछारिया ने बताया कैसे सांसारिक मोहमाया से मुक्त होकर उन्होंने संन्यास का मार्ग चुना. (Photo: Instagram/sadhvi_harshanand_giri) हर्षा रिछारिया ने बताया कैसे सांसारिक मोहमाया से मुक्त होकर उन्होंने संन्यास का मार्ग चुना. (Photo: Instagram/sadhvi_harshanand_giri)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुई हर्षा रिछारिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हर्षा ने मॉडलिंग छोड़ संन्यास का मार्ग चुना और साध्वी बन गईं. हाल ही में हर्षा ने 'यूपी तक' को दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि मॉडलिंग-एंकरिंग का पेशा छोड़ संन्यासी जीवन अपनाने का ख्याल उनके मन में कैसे आया. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन में प्रेम संबंध को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

इंटरव्यू में हर्षा से पूछा गया कि क्या जीवन में आपको किसी से प्यार हुआ है. इसके जवाब में हर्षा ने कहा, 'अगर मैं ना बोलूं तो यह झूठ होगा. मैंने अपना जीवन बिना प्यार के निकाला है या मेरा कोई पार्टनर नहीं रहा तो ऐसा कहना गलत है. हां, मुझे प्यार हुआ है. लेकिन वो भी छूट गया. तब मुझे यह समझ आया कि कुछ लोगों का भाग्य प्यार या रिश्तों के लिए बना ही नहीं होता है. अच्छा! यहां जब मैं प्यार और रिश्तों की बात कर रही हूं तो मैं सिर्फ पार्टनर की बात नहीं कर रही हूं. मैं दोस्तों की बात भी कर रही हूं. एक समय होता है जब हमारे में पचास दोस्त होते हैं. लेकिन एक वक्त वो होता है जब कोई एक या दो दोस्त ही आपके पास बचते हैं. जो मुश्किल की घड़ी में आपको संभालते हैं.'

Advertisement

'रिश्ता टूटा तो पहाड़ों पर निकल गई'
जब हर्षा से पूछा गया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि एक रिश्ता टूटने के बाद आपने संन्यास का रास्ता चुना. इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं! संन्यास का रास्ता तो मैंने अभी चुना और अभी मेरा कोई रिश्ता नहीं टूटा था. मेरा रिश्ता जब टूटा था तो मैं पहाड़ों पर रहने लगी थी. मुझे माइग्रेन के अटैक आने लगे थे. उस समय मुझसे बहुत कुछ छूट गया था. उस वक्त मुझे एक के बाद एक ट्रॉमा मिल रहे थे. फिर चाहे वो मेरा फाइनेंशियल लॉस हो या मेरे दोस्त और पार्टनर का छूटना हो. तब बहुत कुछ ऐसा हुआ था जो शायद मुझे बहुत हिलाने वाला था.'

हर्षा रिछारिया ने बताया कि यहीं से मेरी जिंदगी में सबकुछ बदल गया. मेरे अंदर ये विश्वास बढ़ गया कि इस पूरे विश्व में कोई आपका नहीं है. आप किसी के लिए प्राण भी त्याग दोगे तो उसकी भी किसी को परवाह नहीं है. कोई भी इंसान 100 फीसदी आपका नहीं हो सकता. यहां तक कि कोई गुरु भी पूरी तरह आपका नहीं है. उनके भी हम जैसे बहुत शिष्य होते हैं.

हर्षा कब करेंगी शादी?
प्रयागराज महाकुंभ में हर्षा रिछारिया के अलावा आईआईटी बाबा और मोनालिसा भी खूब फेमस हुए थे. दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अब हर्षा रिछारिया शादी कब करेंगी? इसके जवाब में हर्षा ने कहा, 'हमारे जो त्रेता और द्वापर युग में संत रहे हैं, वो सब शादीशुदा थे. लेकिन उन्होंने धर्म को आगे बढ़ाने के लिए शादी की थी. ताकि वो ऐसी संतान की उत्पत्ति कर सके जिससे धर्म आगे बढ़े. दूसरों को दिखाने के लिए परिवार का त्याग नहीं करना चाहिए. बेहतर है कि आप एक योग्य जीवनसाथी को चुनकर उसके साथ आगे बढ़ें.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement